झारखंड

नारी किसी भी रूप में हो शक्ति का प्रतीक है, और इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन महिलाओं के साथ कदम मिलाकर चलती है – मधु सिन्हा

Published

on

  • महिलाओं को लक्ष्मी के साथ साथ दुर्गा भी बनना होगा – देवानंद सिन्हा
  • अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर दिव्यांग महिला एवं सामान्य महिलाओं को किया गया सम्मानित

नारी शक्ति का प्रतीक: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दिव्यांग एवं सामान्य महिलाओं का हुआ सम्मान

रांची। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर खेल गांव राज्य संग्रहालय, रांची में सीएमपीडीआई रांची के सौजन्य से दिव्यांग महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन सार्थक दिव्यांग नव किरण सशक्त फाउंडेशन द्वारा किया गया।

THE NEWS FRAME

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की राष्ट्रीय सचिव श्रीमती मधु सिन्हा को पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा, “नारी किसी भी रूप में हो, शक्ति का प्रतीक है। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन महिलाओं के साथ कदम मिलाकर चलती है।”

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष देवानंद सिन्हा ने कहा, “महिलाओं को लक्ष्मी के साथ-साथ दुर्गा भी बनना होगा। उन्हें अपने हक और अधिकारों के लिए सशक्त होकर बिना किसी दबाव के आगे आना होगा। हम हमेशा अपनी माताओं और बहनों के साथ खड़े हैं।”

Read More : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अमृता मिश्रा ने आयोजित किया कार्यक्रम

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को अंग वस्त्र ओढ़ाकर एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया। साथ ही, नृत्य और सिंगिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इस आयोजन में दिव्यांग महिलाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया और उनकी उपलब्धियों को समाज के सामने प्रस्तुत करने की बात कही गई।

यह कार्यक्रम समावेशी रूप में आयोजित किया गया, जिसमें दिव्यांग महिलाओं के साथ-साथ गैर-दिव्यांग महिलाएं और समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हुए। इस अवसर पर समाजसेवी व शिक्षिका संभव लाल, डायरेक्टर रीमा साहू, सक्षम विधानसभा केंद्र से बीना कुमारी समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version