क्राइम

नाबालिक लड़के और लड़की ने खेला ऐसा खेल, जिसका परिणाम देख घरवाले हुए हैरान।

Published

on

Crime डायरी : बुधवार 01 दिसम्बर, 2021

नाबालिक लड़के और लड़की ने खेल-खेल में कर दी ऐसी हरकत जिसे देख परिवार वाले हुए हैरान और परेशान। आपको बता दें कि यह हैरान कर देने वाली नाबालिक प्रेमियों की प्रेम कहानी है, जहां बचपन का प्यार खेलते हुए लड़की हो गई प्रेग्नेंट और नाबालिक लड़की ने जन्म दिया एक बच्चा।

THE NEWS FRAME
प्रतीकात्मक फोटो

यह मामला काफी दिनों बाद उजागर हुआ जब नवजात को लेकर लड़की हॉस्पिटल आई। हॉस्पिटल के कर्मचारियों ने इस राज को उजागर करते हुए बताया कि नवजात बच्चा मरा हुआ है और इसकी मौत का कारण स्वयं इसे जन्म देने वाली लड़की है।


यह अजीबोगरीब मामला मध्यप्रदेश राज्य के दमोह क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार दोनों नाबालिक, दमोह क्षेत्र के गांव तेंदूखेड़ा के रहने वाले हैं। लड़के की उम्र 17 वर्ष और लड़की की उम्र 15 वर्ष बताई गई है। दोनों में  पहले दोस्ती हुई जो आगे चलकर प्रेम में बदल गई। इसी बीच दोनों ने अनैतिक रिश्ता बनाया और लड़की प्रेग्नेंट हो गई। 

कुछ दिन तो ऐसे ही हंसी-खुशी में बीतता गया। लेकिन गर्भवती हुई लड़की में शारीरिक परिवर्तन देख घरवालों को शक हुआ। समय बहुत बीत चुका था और लड़की ने एक बच्चे को जन्म दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नाबालिक लड़की ने 16 अक्टूबर को जिला अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया।

प्रतीकात्मक फोटो


घरवालों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत स्थानीय थाने में मामला दर्ज करवाया।

10 नवम्बर, 2021 की रात उस नाबालिक लड़की ने बच्चे को लेकर तेंदूखेड़ा हॉस्पिटल पहुंची। हॉस्पिटल पहुंचने पर उसने बच्चे की तबीयत ​खराब होने का बात कही। डॉक्टरों ने जांच की बच्चा मरा हुआ पाया गया। उन्हें उस लड़की पर शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी और बच्चे के शव का पोस्टमॉर्टम करवाया। मामला बिगड़ते देख पुलिस के सामने युवती ने सच स्वीकार कर लिया। और बचपन का प्यार को उजागर कर दिया। 

वहीं पोस्टमार्टम में यह बात सामने आई कि लड़की ने ही अपने बच्चे की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इस सम्बंध में पुलिस ने धारा 302 के तहत उसके खिलाफ मामला दर्ज किया और उसे किशोर न्यायालय में पेश किया, जहां निर्णय सुनाया गया और लड़की को बाल सुधार गृह भेज दिया।

पढ़ें खास ख़बर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version