क्राइम

नाबालिक लड़की का अपहरण कर चलती कार में बलात्कार करने के सभी तीन आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा।

Published

on

THE NEWS FRAME

Ranchi : सोमवार 17 जनवरी, 2022

रविवार सुबह रांची के चान्हो थाना अंतर्गत नाबालिक लड़की का अपहरण कर चलती कार में बलात्कार करने के सभी तीन आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा है। इस सम्बंध में रांची पुलिस ने ट्वीट कर जानकारी साझा की और बताया कि रांची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चान्हो थाना अंतर्गत नाबालिक लड़की का अपहरण कर चलती कार में बलात्कार करने के सभी तीन आरोपियों को 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त आई-10 कार, चाकू एवं दो मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।

आपको बता दें कि यह घटना झारखंड के राजधानी रांची के चान्हो थाना क्षेत्रान्तर्गत महुआ टोली का है। जब तीन सहेलियां मॉर्निंग वॉक पर निकली थी। महुआ टोली गांव की तीन लड़कियां लगभग 5:30 बजे प्रत्येक दिन की तरह रविवार को मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं और तब यह घटना घटी। पहले तो इन तीनों लड़कियों को देखकर अपराधियों ने कार इनके पीछे लगा दिया। यह देख दो लड़कियां भागने में सफल रही जबकि एक को इन बदमाशों ने जबरन कार में बैठा लिया। लड़की के विरोध करने के बावजूद उन्होंने जबरजस्ती की और कार रांची की ओर ले गए। रास्ते में ही इन तीनों बदमाशों ने नाबालिग लड़की से रेप किया।

रांची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चान्हो थाना अंतर्गत नाबालिक लड़की का अपहरण कर चलती कार में बलात्कार करने के सभी तीन आरोपियों को 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त आई-10 कार, चाकू एवं दो मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।@JharkhandCMO @JharkhandPolice pic.twitter.com/EtMgQaThjS

— Ranchi Police (@ranchipolice) January 17, 2022

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version