झारखंड

धालभूमगढ़ प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी के नेतृत्व में स्वच्छता ही सेवा।

Published

on

जमशेदपुर  |  झारखंड 

धालभूमगढ़ प्रखंड में गांधी जी को स्वच्छ भारत की श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमती सविता टोपनो और अंचल अधिकारी श्री सदानंद महतो ने किया। इस कार्यक्रम में सभी प्रखंड एवं अंचल कर्मियों ने श्रमदान करते हुए प्रखंड परिसर को साफ किया।

कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमती टोपनो और अंचल अधिकारी श्री महतो ने ग्रामीणों से अपने घरों और आंगन को साफ-सुथरा रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता से बीमारियां दूर रहती हैं और हम सभी स्वस्थ रह सकते हैं।

कार्यक्रम में प्रखंड प्रधान लिपिक, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी, जन सेवक, जेएसएलपीएस बीपीएम, प्रखंड सामान्यबक एसबीएम जी, जेएसएलपीएस दीदीया और अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version