झारखंड

धर्मरक्षिणी श्री राम सेवा समिति के तत्वाधान में निकली भव्य शोभा यात्रा

Published

on

रांची: धर्मरक्षिणी श्री राम सेवा समिति के तत्वावधान में आज रांची के पंडरा में भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यात्रा पूरे क्षेत्र में राम भक्ति के रंग में रंगी रही। जय श्री राम के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा।

आयोजन समिति के संयोजक कुमुद झा ने बताया कि 22 जनवरी 2025 को पंडरा के राधानगर ग्राउंड में सामूहिक सुंदर कांड पाठ का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में गया के प्रसिद्ध पाठ वाचक आलोक मिश्रा की उपस्थिति विशेष आकर्षण होगी। साथ ही 1100 महिलाएं एक साथ सुंदर कांड का पाठ करेंगी, जो अपने आप में अनोखी भक्ति अनुभूति होगी।

THE NEWS FRAME

Read More : एनआईटी जमशेदपुर में ‘टैमिंग टर्बुलेंस: एडवांसमेंट इन फ्लो एंड एकॉस्टिक टेक्नोलॉजी’ पर पांच दिवसीय कार्यशाला शुरू

कार्यक्रम में सुंदर कांड पाठ के अलावा नगर कीर्तन, भजन और भंडारा का भी आयोजन किया जाएगा। आयोजन में 2000 से 2500 भक्तों की उपस्थिति की संभावना है, जो भगवान राम की भक्ति में डूबकर इस अद्वितीय कार्यक्रम का आनंद उठाएंगे।

धर्मरक्षिणी श्री राम सेवा समिति ने सभी श्रद्धालुओं से इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।

शोभा यात्रा में मुख्य रूप से सुनील सिंह, कुमुद झा, मृत्युंजय शर्मा, सोनू भारद्वाज, बिकी शर्मा, फूलमती देवी राजकुमार केसरी छोटू सिंह, सिद्धार्थ, पूरन जी, शांति देवी सज सुनिता देवी रीमा सिंह रीता राय मीनाक्षी जी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version