झारखंड

दो दिनों में कचरा निष्पादन नहीं तो जनता करेगी सीधी कार्रवाई

Published

on

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक श्री सरयू राय ने शुक्रवार को पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त के साथ शहर की कचरा निष्पादन समस्या को लेकर विशेष बैठक की। बैठक में मानगो नगर निगम क्षेत्र की कचरा समस्या को लेकर चर्चा हुई। श्री राय ने उपायुक्त को स्पष्ट रूप से कहा कि यदि दो दिनों के भीतर कचरा निष्पादन की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो मानगो की जनता सीधी कार्रवाई करने पर मजबूर हो जाएगी।

टाटा स्टील अपनी जिम्मेदारी से नहीं भाग सकता

विधायक ने कहा कि टाटा स्टील मानगो के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी से नहीं भाग सकता। मानगो नगर निगम और टाटा स्टील के बीच एक ऐतिहासिक और सामाजिक संबंध है, जिसे कमजोर नहीं किया जा सकता। श्री राय ने सुझाव दिया कि मानगो का कचरा भी उसी स्थान पर गिराया जाए जहां जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) का कचरा गिराया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि 2010-11 से जेएनएसी और मानगो का कचरा बारा कॉम्प्लेक्स में गिराया जाता था। लेकिन एनजीटी के हस्तक्षेप के बाद जेएनएसी का कचरा तो बारा कॉम्प्लेक्स में गिराया जाने लगा, जबकि मानगो की समस्या को अनदेखा कर दिया गया। विधायक ने उपायुक्त से मांग की कि टाटा स्टील से वार्ता कर मानगो के कचरे के लिए बारा कॉम्प्लेक्स में स्थान सुनिश्चित कराया जाए।

THE NEWS FRAME

यह भी पढ़ें : मुरली पैरामेडिकल एंड रिसर्च कॉलेज का नव वर्ष 2025 का कैलेंडर लोकार्पण

मानगो की जनता त्राहिमाम में

विधायक के साथ-साथ मानगो क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने भी उपायुक्त से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि मानगो नगर निगम कचरे के निष्पादन में पूरी तरह विफल है। पिछले कई हफ्तों से कचरा सड़कों पर पड़ा है, जिससे दुर्गंध और महामारी का खतरा बढ़ गया है।

स्वच्छता अभियान की पोल खुली

प्रतिनिधिमंडल ने नवंबर 2023 में उपायुक्त द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के लिए बुलाई गई बैठक का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि उस बैठक में स्वच्छता के लिए जन-आंदोलन की बात कही गई थी, लेकिन कचरा निष्पादन की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

यह भी पढ़ें : 11 लाख की हुई डकैती : बंदूक के बल पर देर रात दो बजे

प्रतिनिधिमंडल ने रखी मांगें

प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि मानगो नगर निगम का कचरा भी जेएनएसी की तरह टाटा स्टील द्वारा संचालित बारा कॉम्प्लेक्स के डंपिंग यार्ड में गिराया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो जनता व्यापक आंदोलन करेगी।

प्रतिनिधिमंडल के सदस्य

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में सुबोध श्रीवास्तव, पप्पू सिंह, मस्तान सिंह, मंजू सिंह, कन्हैया ओझा, प्रेम सक्सेना, शेषनाथ पाठक, प्रवीण सिंह, प्रकाश कोया, मल्लू सिंह, त्रिलोचन सिंह, मण्केश्वर चौबे, शिवपूजन सिंह, वीरू सिंह, ब्रजकिशोर सिंह, राधे प्रामाणिक समेत कई गणमान्य नागरिक शामिल थे।

मानगो नगर निगम की कचरा समस्या अब एक बड़े आंदोलन की ओर बढ़ रही है। विधायक और प्रतिनिधिमंडल के प्रयासों से इस समस्या का समाधान होगा या जनता को मजबूर होकर सीधा कदम उठाना पड़ेगा, यह आगामी दिनों में स्पष्ट होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version