क्राइम

देह व्यापार के अड्डे का भंडाफोड़, इस मामले में कुल 8 लोगों को किया गया गिरफ्तार ।

Published

on

THE NEWS FRAME

Crime  |  Dairy 

देह व्यापार जिसे कच्चे चमड़े का धंधा भी कहा जाता है धड़ल्ले से विश्व के लगभग प्रत्येक कोने में फल फूल रहा है। मजे की बात यह है की समाज में रहने वाले अच्छे और ऊँचे लोगों की यह शान भी हुआ करती थी और आज भी बड़े और पैसे वाले लोग देह व्यापार करने वाली महिलाओं के पास जाते हैं। यूँ कहें की समाज का एक बड़ा वर्ग इनके पास कभी न कभी जाता है। हालाँकि इस बात को झुटलाया नहीं जा सकता की देह व्यापार के द्वारा क्राइम को भी कुछ हद तक रोका जाता है। 

दूसरी मजे की बात यह है की कानून द्वारा इसे वैध और अवैध भी बनाया जाता है। खैर आज हम बात करने जा रहे हैं एक अवैध देह व्यापार की। 

पंजाब राज्य के जिला पटियाला में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए देह व्यापार के अवैध अड्डे का भंडाफोड़ किया है। आपको जानकर हैरानी होगी की इस अड्डे को एक महिला द्वारा चलाया जा रहा था। और उसका नाम सरबजीत कौर बताया जा रहा है। वहीँ यह महिला चौरा किशनगंज की रहने वाली बताई जा रही है। 

दिल्ली और पंजाब के विभिन्न जिलों से लड़कियों को बुलाकर जिस्मफरोशी करवाने वाली सरबजीत कौर 50 वर्ष की है। पटियाला में राजपुरा रोड स्थित चौरा  गांव में देह व्यापार का अड्डा चलाने वाली महिला सरबजीत सहित छह युवतियों व दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को शुक्रवार देर शाम गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद इन्हें शनिवार को अदालत में पेश किया गया जिसके बाद 14 दिन के न्यायिक हिरासत में इन्हें जेल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार देह व्यापार के लिए लाई गई लड़कियां पंजाब सहित दिल्ली और हरियाणा क्षेत्र सहित आसपास की भी शामिल हैं। यह महिला बहुत शातिर बताइए जा रही है। धंधा करवाने वाली महिला सरबजीत एक लड़की के लिए दो हजार से लेकर 20 हजार रुपए तक वसूलती थी। 

पुलिस के अनुसार बताया जा रहा है कि दिल्ली के किशनगंज की रहने वाली दो लड़कियां, फरीदाबाद की एक और पंजाब के बठिंडा और मोगा की दो लड़कियों को भी गिरफ्तार किया है। साथ ही नाभा के राजेश कुमार और अबलोवाल के लाल सिंह को भी इस मामले में गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version