TNF News

“देश गौरव सुभाष चंद्र बोस की अनसुनी दास्तां” नामक पुस्तक का विमोचन

Published

on

जमशेदपुर: द मिलानी और सुभाष संस्कृति परिषद की ओर से बिष्टुपुर स्थित मिलानी सभागार में पीके नंदी की पुस्तक ‘देश गौरव सुभाष चंद्र बोस की अनसुनी दास्तां’ का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित वरिष्ठ समाजसेवी शेखर डे ने कहा कि हमारे द्वारा नेताजी सुभाषचंद्र बोस के बारे में सही-गलत हर तरह की जानकारी दी जाती रही है। सही जानकारी लोगों तक पहुंचाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने इस पुस्तक को अपने श्री लेदर के सभी शो रूम में भी रखने की बात कही।

यह भी पढ़ें : जंगल में बसे ग्रामीणों की आवाज दिल्ली में गूंजेगी : जोबा माझी।

वहीं, लेखक पीके नंदी ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बारे में अधिकतर किताबों में सही जानकारी कम है। इसलिए बच्चों तक सभी जानकारी पहुंचाने के लिए खुद कलम उठा लिया। इसे लिखने में सालभर लग गया। इसका अभी पहला खंड आया है, दो खंड और आएगा।

कार्यक्रम को एक दैनिक अखबार के स्थानीय संपादक संजय मिश्र, समाजसेवी रवींद्र चौबे, राम रंजन सेन व अन्य ने भी संबोधित किया। संचालन नीरज शर्मा ने किया। सुष्मिता गांगुली ने नेताजी पर कविता पाठ किया। चैताली सरकार व टीम की ओर से गीत प्रस्तुत किया गया। रचना में मदद करने के लिए लिपि हेंब्रम को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों लोग व साहित्य प्रेमी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version