झारखंड

देश की आजादी के बाद का ग्रामीण पलायन और उसका कारण

Published

on

जमशेदपुर : देश की आजादी के बाद, लोग गांव से शहरों की ओर पलायन करने लगे। इसका मुख्य कारण अंग्रेजों द्वारा गांवों का विकास न करना था। अंग्रेज जानते थे कि भारत की ८०% जनता गांवों में रहती है। जब तक गांव की जनता अनपढ़ और गरीब रहेगी, वे सिर्फ दो वक्त की रोटी के बारे में सोचेंगे, देश की आजादी के बारे में नहीं।

यह भी पढ़े :झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर IMA ने जारी किया घोषणापत्र

गांवों में न स्कूल, न सड़क, न बिजली और पानी की व्यवस्था थी। खेती के लिए कोई आधुनिक साधन नहीं थे। परिणामस्वरूप, किसान अपने खेतों का लगान भी नहीं चुका पाते थे। अंग्रेजी हुकूमत ने समाज को दो भागों में बांट दिया था – अधिकांश ज़मीन राजाओं और जमींदारों के पास थी, बाकी जनता भूमिहीन थी।

यह भी पढ़े :सरयू राय ने शुरू की विकास कार्य समीक्षा पखवाड़ा

आज, सरकार ने गांवों का विकास किया है। हर गांव में स्कूल, सड़क, बिजली, और पानी की सुविधा है। खेती के लिए आधुनिक साधन उपलब्ध हैं। गांवों में खुशहाली लौट आई है। अब समय आ गया है कि हम अपने पैतृक गांवों की ओर लौटें और वहां की संपत्ति को संभालें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version