नेशनल

देशवासियों को वैक्सीन की 33.57 करोड़ डोज लगाई जा चुकी हैं। : कोविड-19 पर ताज़ा जानकारी

Published

on

New Delhi : आज दिनांक 1 जुलाई, 2021 के दिन देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देशवासियों को वैक्सीन की 33.57 करोड़ डोज लगाई जा चुकी हैं।

वहीं देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 48,786 नये मामले सामने आए हैं। जिसे लेकर अब देश में कोविड-19 के कुल सक्रिय मामले 5,23,257 तक पहुंच गए हैं। 

आंकड़े बताते हैं कि सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट आ रही हैं। यह एक खुशी की बात हैं। कुल सक्रिय मामले घट कर 1.72% ही रह गए हैं।

वहीं ठीक होने वालों की संख्या अब तक पूरे देश में कुल 2,94,88,918 है। जबकि पिछले 24 घंटों में 61,588 मरीज स्वस्थ हुए हैं। लगातार 49वें दिन दैनिक नये मामलों की तुलना में दैनिक रिकवरी दर अधिक रही है। रिकवरी दर में 96.97% की बढ़ोतरी हुई है।

साप्ताहिक आंकड़े बताते हैं कि पॉजिटिविटी दर 5% से नीचे कायम है और वर्तमान में यह दर 2.64% है। दैनिक पॉजिटिविटी दर 2.54% है, जो लगातार 24वें दिन भी 5% से कम पर कायम है और अभी तक कुल 41.20 करोड़ से अधिक जांचें की जा चुकी हैं।

पढ़ें खास खबर– 

आज का दिन क्यों है जरूरी, जाने प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के मौके पर डॉक्टरों से क्या कहा? वहीं स्वास्थ्य क्षेत्र का बजट 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक किया गया।

सावधान! कहीं आपके पास रखा 500 रुपये का नोट नकली तो नहीं। धड़ल्ले से मार्केट में चल रहे हैं नकली नोट।

झारखंड अनलॉक – 5 क्या कुछ बदला आइये जानते हैं एक नजर में।

भारत देश में अल्पसंख्यक और उनके सुनहरे भविष्य के विकास की कहानी – पार्ट 1


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version