TNF News

दुनियाँ की सभी चीजों को जानने और पहचानने में आपकी मदद करता है – Google लेंस। जानें इसके इस्तेमाल से कैसे आप भी दोस्तों के बीच बन जाओगे समझदार।

Published

on

सरल शब्दों में कहें तो आपके हर सवालों के जवाब जैसे- क्या है, कहाँ है, कहाँ मिलेगा? सबका जवाब आपकी जेब में है।

दोस्तों, अब हम आधुनिक ही नहीं बल्कि डिजिटल युग में हैं। जहां इंटरनेट और डिजिटल डिवाइस के बिना जीवनयापन करने की कल्पना ही बेकार है। वहीं कोरोना महामारी ने भी हमें डिजिटल युग में जीने के लिए सहायता भी की है। या इसे मजबूरी भी कह लें। लेकिन डिजिटल होना वाकई लाभदायक हो रहा है। 


वैसे हम डिजिटल युग के बारे में फिर कभी बात करेंगे। यह वाकई बहुत बड़ा विषय है। आज हम बात करने जा रहे हैं डिजिटल युग को सरल बनाने वाले एक ऐप्प की जिसे वर्ल्ड फेमस google ने बनाया है। जिसका नाम है – Google लेंस।

Google लेंस का प्रतीकात्मक चित्र

इस ऐप्प के द्वारा आप दुनियाँ की हर उस चीज के बारे में जान सकते हैं जिसे आप नहीं जानते। यूँ कहे कि किसी भी चीज को ढूंढना, पहचान करना, उसके इतिहास और वर्तमान को जानना बहुत ही आसान हो गया है। 


सरल शब्दों में कहें तो आपके हर सवालों के जवाब जैसे- क्या है, कहाँ है, कहाँ मिलेगा? सबका जवाब आपकी जेब में है।

लेकिन आपके मन में एक सवाल उठता होगा कि 

Google लेंस का इस्तेमाल कैसे करना है?

दोस्तों, यह बहुत ही सरल है। बस आपके पास एक स्मार्टफोन होना चाहिए। जिसमें इंटरनेट की सुविधा भी होनी चाहिए। अब Google लेंस ऐप्प को ओपन करें। जो कुछ भी आपको सामने दिख रहा है और यदि उसके बारे में आपको जानना है तो उसका एक फोटो खींच ले। अब आप निश्चिंत हो जाइये। कुछ ही क्षणों में उसकी पूरी हिस्ट्री और जियोग्राफी आपके सामने होगी। पहले से सेव फ़ोटो की भी जानकारी देने में यह सक्षम है।

Google लेंस की विशेष सुविधा क्या है?

1. आपको जो दिखता है Google लेंस उसे खोजने में तेजी से आपकी मदद करता है। 

2. शब्दों का अनुवाद करने में सहायक है। किसी शब्द का अनुवाद अपनी भाषा में करने के लिए Google लेंस का इस्तेमाल कर सकते हैं।
3. विजिटिंग कार्ड या व्यावसायिक कार्ड को आपके लिए डिजिटली सहेज कर रखता है।
4. आने वाले किसी इवेंट या पोस्टर की फ़ोटो के द्वारा कैलेंडर और टाइम से जोड़ें, जो सही समय पर आपको इसकी सूचना दे देगा। 
5. कोई जटिल कोड हो या कोई लंबा पैराग्राफ़ हो उसे सरलता से स्कैन करें। साथ ही अपने डिवाइस में उसे कॉपी और पेस्ट करें।
6. क्यूआर कोड हो या बारकोड उसे तुरंत स्कैन करके उसकी सटीक जानकारी देने में भी सहायक है।

इतना ही नहीं इससे और भी मजेदार चीजों को आप ढूंढ सकते है। उसके बारे में अधिक जानकारी पा सकते हैं। अब दुनिया की हर जानकारी होगी आपकी मुट्ठी में। जिससे कि आपको अब कोई कम जानकर नही कहेगा। आप भी दोस्तों के बीच बन जाओगे होशियार और समझदार।

लेकिन ये होगा कैसे? आइये हम बताते हैं।

आपके आसपास दिखने वाला पौधा क्या है, उसकी प्रजाति, उसका उपज देश कौन है बस एक क्लिक करें और Google लेंस पे डाले जवाब आपके सामने है। 

सामने दिखने वाला जानवर किस जाति का है यह भी पहचाने।
अपने आस-पास स्थित ऐतिहासिक भवन, रेटोरेंट, लैंडमार्क, कोई चिन्ह, दैनिक जीवन से जुड़े समान या कुछ भी की सम्पूर्ण जानकारी देखें और जाने। जैसे – कपड़े, फर्नीचर, साजो सामान क्यों न हो।

किसी की कोई ड्रेस ही क्यों ना पसंद आ जाये, बस एक क्लिक करें और Google लेंस पे डाले आप को जानकारी मिल जाएगी यह ड्रेस आप कहाँ से ले सकते हैं।

है ना कमाल का फीचर्स। 

लेकिन गूगल ने इसमें एक लेकिन बताया है – “यह सीमित उपलब्धता के साथ है जो सभी भाषाओं या क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं है। इसकी अधिक जानकारी के लिए g.co/help/lens पर जाएं। साथ ही कुछ सुविधाओं के लिए आपके स्मार्टफोन में इंटरनेट कनेक्शन की सुविधा आवश्यकता होती है।

Google लेंस को डाउनलोड करने या अधिक जानने के लिये नीचे दिए बॉक्स पर क्लिक करें –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version