झारखंड

दीन बंधु ट्रस्ट ने मकर संक्रान्ति में कराया जरूरतमंदो को नारायण भोजन

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड

सामाजिक संस्था दीन बंधु ट्रस्ट ने मकर संक्रान्ति पर्व जरूरतमंदो के साथ मनाया। ट्रस्ट के अध्यक्ष उत्तम चक्रवर्ती ने बताया कि जरूरतमंदों एवं मांग कर गुजारा करने वालों को खिचड़ी भोग वितरित कर संस्था ने मकर संक्रान्ति पर्व मनाया। 

इस क्रम में मानगो गांधी घाट, सोनारी दोमुहानी घाट एवं साकची में  खिचड़ी भोग का वितरण किया गया। श्री चक्रवर्ती ने कहा कि ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी ने भगवान सुर्य की अराधना की और जिस तरह उनकी किरण बीना किसी भेदभाव किए सभी पर समान रूप से मिलती है, उसी तरह दीन बंधु ट्रस्ट सबकी सेवा, सबसे प्रेम करने का मूल सिद्धांत पर कार्य कर रही है। 

खिचड़ी वितरण कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से अध्यक्ष उत्तम चक्रवर्ती, सुनीता पोयरा, एक्यूप्रेशर थेरेपिस्ट शशिकांत, नागेंद्र कुमार, रूबी गोराई, अंजन पोयरा, सुबल मंडल, कंचन यादव, प्रतिमा, राजू, पिंकी देवी, भूषण साहनी, लक्ष्मण प्रसाद आदि पदाधिकारियो सहित अन्य सदस्यो का सराहनीय योग्यदान रहा।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version