Election

दीन बंधु ट्रस्ट ने नए वोटरों एवं महिलाओं के बीच चलाया मतदाता जागरुकता अभियान।

Published

on

जमशेदपुर : दीन बंधु ट्रस्ट द्वारा जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मतदाताओं को जागरूक किया गया। दीन बंधु ट्रस्ट के अध्यक्ष उत्तम चक्रवर्ती के नेतृत्व में नए वोटर, युवा एवं महिलाओं को मतदान के महत्व को विस्तार से बताया गया। सभी को खुद मतदान करने एवं अन्य लोगों को मतदान करने के लिए भी प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई।

THE NEWS FRAME

अभियान के क्रम में शहर के भुइंयाडीह, बर्मामाइंस, सेनारी, कदमा एवं पटमदा क्षेत्र के माकुला, चिटाईडीह, जलदहर, महूलबना, पोकलाबेड़ा आदि स्थानों के सैकड़ों लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया गया।

यह भी पढ़ें : ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के सचिव द्वारा लोगों से मतदान करने की अपील की

नागेन्द्र कुमार ने कहा लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत आम जनता है जो लोकतंत्र का भविष्य तय करता है। इसलिए सभी को जागरूक मतदाता की तरह अपना बहुमूल्य वोट देना चाहिए।

इस अभियान को सफल बनाने में संस्था के अध्यक्ष उत्तम चक्रवर्ती, नागेन्द्र कुमार, सुनीता पोयडा, प्रियंका कुमारी, अरुण मार्डी, लक्ष्मीकांत गोप, असित तंतुबाईं, मुकसेद अंसारी, भारती बास्के, अमन सिंह, आशा बागती, सोनामनी महतो, विधान बाऊरी, पूनम कुमारी, राधा कुमारी आदि लोगो का अहम योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version