सोशल न्यूज़

दीनबंधु ट्रस्ट ने गरीब कन्या के दहेज़ रहित विवाह में मदद की – उत्तम चक्रवर्ती

Published

on

जमशेदपुर: दीनबंधु ट्रस्ट द्वारा मानगो वासी गरीब परिवार की बेटी के विवाह में मदद की गई। संस्था के पदाधिकारियों ने दहेज़ रहित विवाह में राशन सामग्री कन्या के घर जाकर परिवार वालों को प्रदान किया।

संस्था चलाएगी जागरूकता अभियान:

संस्था के अध्यक्ष उत्तम चक्रवर्ती ने बताया कि संस्था शहर के विभिन्न क्षेत्रों में दहेज़ मुक्त आदर्श विवाह के लिए जागरूकता अभियान चलाएगी और आदर्श विवाह करने वालों को सम्मानित करेगी।

THE NEWS FRAME

यह भी पढ़ें : मारवाड़ी युवा मंच ने 51 कन्याओं को भोजन कराकर रामनवमी मनाई!

श्री उत्तम चक्रवर्ती ने कहा:

शदियों से ये तामझाम, पंडाल झालर, सैकड़ों पकवान, आर्केस्ट्रा डीजे आदि दहेज का मंहगा सामान एक संक्रामक बीमारी का काम करता है। लोग इसे देखकर इसी तरह का इंतजाम या इससे बेहतर करने की कोशिश में अपना वैभव प्रदर्शन करने में अपने जीवन भर की कमाई लुटा देते हैं यहां तक कि लोग लोन लेकर कर्जदार भी बन जाते हैं। क्या हमें इस अपव्यय और दिखावे को रोकना नहीं चाहिए? ताकि गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार की बेटी की शादी में रुपये रुकावट न बन पाए। इस मुहिम को जन जन तक पहुंचाने का कार्य ट्रस्ट द्वारा किया जाएगा।

कार्यक्रम में शामिल हुए:

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के अध्यक्ष उत्तम चक्रवर्ती, सुनीता पोयरा, नितिश सरकार, एकुप्रेसर थेरेपिस्ट शशिकांत, रूबी गोराई, कंचन यादव, मंतोष शर्मा, अंजन पोयरा, सबिता मुंडा, श्रीराम, गोपाल दास, नन्दि पुर्ति, गायत्री नायक, मोनि, तोपन दत्ता, बिनोद यादव, सुबोध ठाकुर का अहम योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version