क्राइम

दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में सुखविंदर नामक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला करते हुए उसके पेट में कई जख्म कर दिए।

Published

on

THE NEWS FRAME

Crime Dairy : शुक्रवार 06 जनवरी, 2023 

दिल्ली में कोरोना कम लेकिन क्राइम तेजी से बढ़ रहा है। दिल्ली के एक और सनकी  डिप्रेशन के शिकार युवक ने अपनी पुरानी प्रेमिका को चाकुओं से गोद डाला है। 

बता दें की दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में बीते सोमवार को हुई यह दर्दनाक घटना पाँच साल पुराने रिश्ते के बाद ब्रेकअप के कारण हुई। ब्रेकअप से नाराज था युवक। नाराज युवक ने लड़की पर चाकू से 6 वार किए।  यह पूरी घटना स्थानीय CCTV  कैमरे में कैद हो गई। हालाँकि लड़की को इलाज के लिए दिल्ली के बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। 

इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर मामले में आगे की जांच कर रही है। आरोपी सनकी युवक का नाम सुखविंदर है।  जिसे हरियाणा के अंबाला से अरेस्ट कर लिया गया है। 

बता दें की पीड़िता दिल्ली यूनिवर्सिटी में BA की पढ़ाई कर रही है। 5 साल पहले उसकी मुलाकात सुखविंदर से हुई थी। उसके बाद दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे थे। वही पुरानी कहानी लड़की के परिवारवालों को लड़का पसंद नहीं था।  परिवार दबाव में आकर लड़की ने लड़के से दुरी बना ली। सुखविंदर यह सहन न कर सका। 

सोमवार को सुखविंदर ने ब्रेकअप की वजह जानने के लिए लड़की को बुलाया। लड़की उससे घर के पास वाली गली में मिलने गई।  अकेले मौका देख लड़के ने अपनी सनक में उसे चाकू मार दिया। हालाँकि वारदात की घटना CCTV में रिकॉर्ड हो गयी। हत्या करने के उद्देश्य से आया सुखविंदर मौके से फरार  हो गया।  और  दिल्ली से भाग कर अंबाला में जा छिपा। लेकिन खुद को होशियार समझने वाला सुखविंदर पुलिस के हाथों गिरफ्तार  हो गया। पुलिस अंबाला पहुंची और उसे अरेस्ट कर लिया।

घटना की CCTV Footage pic.twitter.com/ugeS0l2JSa

— P. Sahaj Simha (@sahaj_simha) January 4, 2023

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version