TNF News

दिनांक 23 दिसंबर को पूर्वाह्न 10:30 से एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में आयोजित होगा भाजमो का आभार दिवस, विशेष पुरोहितों के द्वारा सुंदरकांड का महापाठ संपन्न कराया जाएगा। कार्यक्रम की अंतीम तैयारी को लेकर कार्यक्रम स्थल पर भाजमो नेताओं ने की अहम बैठक।

Published

on

Jamshedpur : भाजमो जमशेदपुर महानगर के तत्वाधान में कल 23 दिसंबर को पूर्वाह्न 10:30 बजे से एग्रीको ट्रांसपोर्ट मैदान में जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय के चुनाव में विजय के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जनता के आभार हेतु आभार दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जनता की सुख समृद्धी के लिए सुंदरकांड के सस्वर पाठ एवं श्री राम चरित्र मानस के अनुष्ठान के लिए सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। 

कार्यकर्ताओं द्वारा क्षेत्र की जनता के घर घर जाकर निमंत्रण पत्र का भी वितरण किया जा चुका है। इस कार्यक्रम में शहर के आम से लेकर खास सभी वर्गों को न्योता दिया गया है और बड़ी संख्या में जमशेदपुर की जनता को महाप्रसाद ग्रहण कराने की भी तैयारी है। आज कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए अंतिम बैठक कार्यक्रम स्थल एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में की गई। बैठक में अभी तक की सभी तैयारियों की बिन्दुवार समीक्षा की गई और आयोजन समीथी प्रमुख के द्वारा कार्यकताओं को कार्यक्रम के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। 

महिलाओं की भागीदारी के लिए भाजमो की महिला मोर्चा ने कमान संभाल रखी है और बड़ी संख्या में कल महिलाओं द्वारा मंदिरों से कलश संग्रह कर कार्यक्रम स्थल पर लाने की तैयारी पूरी हो गई है। बैठक में आयोजन समिति के सदस्य, भाजमो केंद्र एवं जिला के पदाधिकारी, मोर्चा के पदाधिकारी, मंडल के सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

THE NEWS FRAME

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version