क्राइम

दहेज के लालच में गई एक और बेटी की जान। जानिये इस किस्से की अनकही सच्चाई।

Published

on

THE NEWS FRAME
दुल्हन नेहा

जमशेदपुर | झारखण्ड 

शादी के 10 दिन बाद बेटी को किया प्रताड़ित। शादी के केवल ढ़ाई महीने बाद ही उसकी लाश मिली। उसके पिता ने सोचा था, दहेज में कुछ सामान दे देंगे तो दामाद बेटी को रानी बना कर रखेगा। कम से कम उसे प्रताड़ित तो नहीं करेगा। बेटी को खुश रखेगा। उसके ससुराल वाले उसे ताना तो नहीं देंगे। लेकिन उस बेबस पिता को क्या मालूम की उसकी बेटी के साथ दरिंदे क्या नहीं करते थे? 

छोटी बहन की शादी और बूढ़े पिता की बेबसी ने नेहा को यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि घर की बात और उसपर हो रहे अत्याचार की बात किसी से नहीं कहूंगी। उसने सोचा कि कुछ दिन में सब ठीक हो जाएगा। पिता को कहेंगे तो उन्हें तकलीफ होगी। लेकिन दहेज के लालची दामाद और ससुराल वालों ने फ्रिज, ऐसी, टीवी आदि की मांग जारी रखी। घर के अन्य सामान देने के बावजूद ससुराल वालों का लालच इतना बढ़ गया कि उन्होंने स्विफ्ट डिजायर की मांग कर दी। 

जुल्म की जब आखरी सीमा पर हो गई तो अंततः उसने हार मान ली। क्योंकि इतनी बेरहमी से पिटाई के बाद तो शायद ही कोई जिंदा बच जाए। खैर, इसका भी वही अंजाम हुआ जो दहेज के लिए हमेशा से होता आया है। पिता को कुछ बताये बगैर, दहेज की बली चढ़ गई। 

दूल्हा मनमोहन

जानिये इस किस्से की अनकही सच्चाई

जिला पूर्वी सिंहभूम के परसुडीह से दिनांक 28 मई 2023 को रविवार के दिन प्रातः सुबह 6:00 बजे मकान संख्या 74 ए प्रमोदनगर परसुडीह जमशेदपुर झारखंड से बिहार के आरा जिले में स्थित उदय उत्सव पैलेस गोवर्धना रोड के लिए निकली बारात। 28 मई 2023 की रात बारात उदय उत्सव पैलेस में लगी और लड़का मनमोहन, पिता तेज नारायण प्रसाद माता लीलावती देवी, की शादी, लड़की नेहा कुमारी, पिता अधीक्षण ठाकुर माता शोभा देवी, गांव बरौली अलीपुर, वर्तमान पता गौतम बुद्ध नगर गोवर्धन रोड भोजपुर, आरा, बिहार के साथ संपन्न हुई। 

शादी के बाद बारात ख़ुशी ख़ुशी बिदा तो हुई लेकिन 10 दिन बाद ही नेहा ने फोन कर अपनी बहन को बताया उसके साथ हो रही अत्याचार की कहानी। 

दहेज के लालच में गई एक और बेटी की जान। शादी के 10 दिन बाद लड़की को किया प्रताड़ित। शादी के केवल ढ़ाई महीने बाद ही उसकी लाश मिली।

मामला घर वालों तक आया। लड़की के पिता और माता को जानकारी हुई। जैसा हर माँ बाप सोचते हैं और शादी के बाद बेटी से कहते हैं उन्होंने भी वैसा ही कहा – बेटी अब वही तुम्हारा घर है। सब ठीक हो जायेगा। शुरू – शुरू में ऐसा होता है। थोड़े दिन में सब सही हो जायेगा। खूब समझाया। बेटी को यह समझ ने में देर नहीं लगी कि अब उसके पिता का घर पराया हो चुका है। ससुराल ही उसका अपना घर है।

ससुराल वालों ने दहेज के रूप में किसी चीज की डिमांड नहीं कि थी। लेकिन कुछ ही दिनों में धीरे धीरे डिमांड बढ़ने लगे। पिता उनके डिमांड को कर्ज लेकर पूरा करता रहा। लेकिन जब कार की मांग हुई तो पिता की रीढ़ ही टूट गई। बेटी नेहा के साथ हुआ खूनी खेल। 

तकलीफ और परेशानियों का सिलसिला जून 2023 से जो चला वह 22 अगस्त की सुबह खत्म हो गया। हर तकलीफ और अपने ऊपर हुई हर दरिंदगी को झेलते हुए अंततः उसकी मौत हो गई।

दिनांक 22 अगस्त 2023 की प्रात लड़के मनमोहन ने फोन पर लड़की नेहा के घरवालों को बताया कि लड़की ने आत्महत्या कर ली है। यह सुनते ही नेहा के घर वाले सदमें में आ गये। उनका मानना है कि यह मामला हत्या कांड का है। 

नेहा के शरीर पर चोट के निशान जिसे साफ देखा जा सकता है


आइये लड़की के घरवालों से जानते हैं मामले की सच्चाई।

परसुडीह प्रमोद नगर अंबा अपार्टमेंट के नजदीक रहने वाले तेज नारायण प्रसाद के द्वितीय सुपुत्र मनमोहन प्रसाद का विवाह 28 मई 2023 को आरा के रहने वाले धरीक्षन ठाकुर की लड़की नेहा ठाकुर के साथ विवाह हुआ था। पिछले 2.5 महीनों से आए दिन लड़की को दहेज के लिए प्रताड़ना किया जाता था कुछ दिन पहले लड़की के पिता द्वारा ऑनलाइन पेमेंट भिजवा कर एसी और वाशिंग मशीन के लिए रकम दिया और फिर से चार चक्का का मांग किए जाने पर मानसिक प्रताड़ना के कारण लड़की के द्वारा यह कदम उठाया गया। इसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण के साथ साथ जे एमएम के भी कुछ नेतागण मामले को रफा-दफा करने का प्रयास करते रहे। 

लड़की के पिता और घरवालों के यह भी आरोप है कि उनकी बेटी आत्महत्या कर ही नहीं सकती, उसके साथ जबरन मारपीट की गई है। पूरा परिवार उसे प्रताड़ित करता था। सबने मिलकर उनकी बेटी की हत्या कर दी है।

सूचना मिलने तक अभियुक्त पर किसी तरीके की कोई कार्रवाई ना हो और ना ही सबकी पोस्टमार्टम की गई। रात के करीब 10:30 बजे फिर लिखा जा रहा था की परिवार जनों का कहना है जब तक चालान नहीं होता तब तक किसी तरीके की कोई बात नहीं सुनी जाएगी। युवती की 2.5 माह पहले शादी हुई हो और उसमें फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली हो यह बात किसी को समझ में नहीं आ रही है, लोगों का कहना है कि जरूर कुछ मामला है। प्रशासन भी मां के पक्ष की प्रतीक्षा कर रही है, हो सकता है की पति गिरफ्तार हो जाए। सारा मामला निर्भर करता है मायके पक्ष पर। शादी हुई है इस मामले पर आखिर ऐसी क्या बात थी कि दोनों अलग-अलग कमरे में सोते थे, इस मामले में लोगों के जेहन में उठ रहे हैं कई सवाल।

इस मामले को लेकर लड़की के घर वाले दिनांक 24 अगस्त को जमशेदपुर एसएसपी को संज्ञान दिया। ताकि इसकी निष्पक्ष जांच हो सके और इस हत्याकाण्ड के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version