Election

थोक वस्त्र व्यापारियों द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन

Published

on

जमशेदपुर: शहर के प्रमुख व्यापारी संगठन जमशेदपुर थोक वस्त्र विक्रेता संघ द्वारा अपने सामाजिक उत्तरदायित्व के निर्वाहन हेतु एवं मतदान का प्रतिशत बढ़ाने हेतु लगातार मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम पहले संघ द्वारा बाज़ारों में पोस्टर लगाए गए थे।

यह भी पढ़े :पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर जिला में लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर निष्पक्ष मतदान की तैयारी

अगले चरण में संघ द्वारा व्यापारियों के सहयोग से सेल्फी स्टैंड लगाया गया है।अध्यक्ष अनिल मोदी ने बताया कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है।और लोकतंत्र में चुनाव एक त्योहार की तरह है।लोकतंत्र के इस सबसे बड़े त्योहार में प्रत्येक देशवासी को अपनी भूमिका सुनिश्चित करनी चहिये।

उन्होंने कहा कि अपने सामाजिक दायित्वों के निर्वाहन के तहत संघ द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।इसके तहत मतदान जागरूकता हेतु पहले बाज़ारों में पोस्टर लगवाए गए। इसके अगले चरण में प्रमुख दुकानों के बाहर सेल्फी स्टैंड लगाए गए है।ताकि आम मतदाता मतदान के प्रति जागरूक हो।

यह भी पढ़े :भाजपा नेता विकास सिंह चलने-फिरने में असमर्थ 75 वर्षीय पारु देवी को मतदान केंद्र पहुंचाया

संघ ने लोगों से आह्वान किया कि सभी अपने परिवार एवं कर्मचारियों का मतदान सुनिश्चित करवाये एवं लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।अभियान में मुख्य रूप से अनिल मोदी,स्वरूप गोलछा,विमल जालान,अशोक सारस्वत,प्रदीप बिदासरिया,महेश सरायवाला,नवीन बरनवाल,राजू भरतिया,नरेश पड़िया,विशाल बरनवाल एवं अन्य सक्रिय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version