झारखंड

थाना क्षेत्र के अंतर्गत संचालित हो रहे अवैध गतिविधियों के विरोध में वरीय पुलिस अधीक्षक के कार्यालय के समक्ष 14 दिसंबर को होगा धरना प्रदर्शन।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

भारतीय जनतंत्र मोर्चा भुइयांडीह मंडल की एक बैठक मंडल उपाध्यक्ष मोहरा यादव की अध्यक्षता में भुईयांडीह मंडल कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष रामनारायण शर्मा एवं जमशेदपुर महानगर के युवा मोर्चा के जिला महामंत्री श्री काशी नाथ प्रधान मौजुद थे। बैठक में आगामी 14 दिसंबर को जमशेदपुर के विभिन्न थाना क्षेत्र के अंतर्गत संचालित हो रहे अवैध गतिविधियों के विरोध में वरीय पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में धरना प्रदर्शन को सफल बनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया। 

कार्यकर्ताओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में वरीय पुलिस अधीक्षक के कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन में सम्मिलित हाने का आग्रह किया गया। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष रामनारायण शर्मा ने कहा कि थाना क्षेत्र में बढ़ती भ्रष्टाचार, चोरी छिनतई, बालू चोरी, गैस-तेल कटिंग, सरकारी जमीन खरीद बिक्री को रोकने में पुलिस प्रशासन पूरी तरह विफल नजर आ रही है। उन्होंने इन सभी समस्याओं से निजात पाने के लिए प्रदर्शन करना जरूरी बताया। 

जिला महामंत्री काशीनाथ प्रधान ने संगठन को मजबूत बनाने पर विस्तृत विचार विमर्श किया। उन्होंने थाना क्षेत्र के अंतर्गत संचालित हो रहे अवैध गतिविधयों के विरोध में युवाओं को एक जूट होने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने विधायक सरयू राय के ईमानदार छवि, उनके व्यक्तित्व एवं पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में उनके द्वारा किए गये विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को दी। 

बैठक मे मुख्य रूप से भुइयांडीह मंडल महामंत्री विजय सिंह, युवा मंडल अध्यक्ष चंदन सिंह, महामंत्री किशोर सिंह, गोल्डन पांडे, मोहरा यादव, राम वूक्ष जी, अनिल सिंह, मुकेश शुक्ला, विजय लक्ष्मी जी, स्वाति जी, रानी जी, सुजीत जी एवं सैकड़ो कार्यकर्तागण एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version