क्राइम

तालिबान मृत महिलाओं के साथ बनाता है यौन संबंध – अफगानी महिला।

Published

on

Jamshedpur : रविवार 22 अगस्त, 2021

वैज्ञानिक दृष्टिकोण से लाशों के साथ यौन संबंध बनाने की प्रथा को नेक्रोफिलिया कहा जाता है। और तालिबान अफगानिस्तान में इस तरह के सम्बंध लाशों (मृत महिलाओं) के साथ बना रहे हैं। इस बात का खुलासा अफगानिस्तान से भारत आई एक महिला ने किया है। उसने यह भी बताया कि तालिबान ने महिलाओं को जबरजस्ती उठाया और उनके साथ गलत किया वहीं विद्रोह करने वाली महिलाओं को गोली मार दी जाती है। मुस्कान नाम की यह महिला ने इस बात का खुलासा किया कि तालिबान को हर परिवार की महिलाएं चाहिए।

इस महिला के बयान से तो यही लगता है कि तालिबान वहशी लोगों का एक गुट है जो महिलाओं को सेक्स स्लेव बना कर रखना चाहता है। उन्हें बस महिलाएं ही चाहिए जिससे वें अपनी हवस मिटा सकें।

News18 में अफगानिस्तान से भारत आई मुस्कान नामक महिला का इंटरव्यू दिखाया गया है जिसमें उसने यह सब बातें बताई है। उसने यह भी बताया कि वह अफगानिस्तान के पुलिस बल में काम करती थी और तालिबान के डर से भारत आई है। फिलहाल यह महिला नई दिल्ली में रह रही है।

उसने बताया कि तालिबानियों की हवस और जान का खतरा होने की वजह से वह अपनी नौकरी छोड़कर अपने देश अफगानिस्तान से भगी है। उसने कहा कि “जब हम वहां थे, हमें कई चेतावनियां मिलीं। यदि आप काम पर जाते हैं, तो आप खतरे में हैं, आपका परिवार खतरे में है। एक चेतावनी के बाद, वे कोई चेतावनी देना बंद कर देंगे।”

उसने आगे कहा- “वे शवों का भी बलात्कार करते हैं। उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह व्यक्ति जिंदा है या नहीं… क्या आप इसकी कल्पना कर सकते हैं?”
इसकी बातों से यही लगता गई कि तालिबान।हैवान बन चुका है। और तालिबानियों के अंदर मानवता नहीं रह गई है।

पढ़ें खास खबर– 

साल 2022 में आ रहा है ह्यूमनॉयड रोबोट। बनाये उसे अपनी निजी जीवन का हिस्सा जो करेगा हर तरफ से आपकी मदद

आसमान में दिखा ब्लू मून

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version