वर्ल्ड

डॉ बलराम अम्बादे ने जमशेदपुर को दिलाई अन्तर्राष्ट्रीय पहचान : 7 विदेशी भाषाओं में इनकी पुस्तक का हुआ अनुवाद।

Published

on

जमशेदपुर : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) जमशेदपुर के प्रोफेसर डॉ बलराम अम्बादे की पुस्तक का अनुवाद 7 अंतर्राष्ट्रीय भाषाओं में किया गया है।

डॉ बलराम अम्बादे राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) जमशेदपुर में एसोसिएट प्रोफेसर और रसायन विभाग के विभागाध्यक्ष हैं। इनकी चर्चित पुस्तक कैरक्टराइजेशन ऑफ एंबिएंट एरोसोल (Characterization of Ambient Aerosol) का 7 अंतर्राष्ट्रीय भाषा –  इंग्लिश, स्पेनिश, फ्रेंच,  इटालियन, डच,  पॉलिश, पुर्तगीज और रशियन  में अनुवाद  किया गया है।

आज भारत में विज्ञान को हिंदी और विभिन्न भाषाओं में पढ़ाने में जोर दिया जा रहा है, इसी परिप्रेक्ष्य में प्रोफेसर अंबादे की बुक आने वाली पीढ़ी के लिए बहुत ही कारगर सिद्ध होने जा रहा है। आपको पता हो कि हाल ही में शिक्षा मंत्रालय द्वारा विदेशी छात्रों के लिए प्रत्यक्ष प्रवेश योजना उन विदेशी नागरिकों/ भारतीय मूल के व्यक्तियों/  अनिवासी भारतीयों (एन आर आई) के लिए है जो केंद्र इंजीनियरिंग संस्थानों में सीधे तौर पर प्रवेश लेना चाहते हैं। उन्हें इस पुस्तक से सीधे तौर पर फायदा होगा।  

नई शिक्षा नीति 2021 में स्कूल से लेकर हायर एजुकेशन तक बहुत से बदलाव किए गए हैं। जिसे देखते हुए प्रोफ़ेसर बलराम अम्बादे ने पुस्तक की रचना की है। उनकी बुक दिए गए इस लिंक पर उपलब्ध है। जिसे आप प्राप्त कर सकते हैं। “https://www.morebooks.shop/gb/translation_b5d53faae40” 

प्रोफेसर अंबादे की पहली एवं दूसरी पुस्तक वर्ष 2012 में प्रकाशित हुई थी। जिसका प्रकाशन लैप अकादमिक पब्लिशिंग हाउस से हुई थी। वर्ष 2021 में उनकी तीसरी और चौथी पुस्तक भी प्रकाशित हो गई है।  उनकी पुस्तक हैंडबुक ऑफ़ नोवल ड्रग डिलीवरी (Handbook of Novel Drug Delivery) अंतर्राष्ट्रीय प्रसिद्ध नोवा पब्लिशर में प्रकाशित हुई है। इसमें वर्तमान में हो रहे इंफेक्शन और रोग प्रतिरोधक क्षमता के बारे में दवाई के एक्शन और परिचालन को विस्तार से समझाया गया है।

प्रोफेसर बलराम अम्बादे 50 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिका प्रकाशित करा चुके हैं और उन्हें मैडम मैरी क्यूरी ग्रांड अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में प्रोफेसर अम्बादे को भारत सरकार द्वारा 3 प्रोजेक्ट दिया गया है, जिसमें उनका रिसर्च जारी है।

पढ़ें खास खबर –

सुखासन

मध्यप्रदेश में मिला हीरे का सबसे बड़ा भंडार।

आम इंसान अब जाएंगे अंतरिक्ष की सैर में।

आपके कार्यस्थल पर ही दी जाएगी कोरोना की वैक्सीन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version