नेशनल

डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर भारतीय प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि।

Published

on

THE NEWS FRAME

New Delhi : शुक्रवार 15 अक्टूबर, 2021

आज भारत रत्न एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की 90 वीं जयंती पर भरतीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्रद्धांजलि दी है।

स्वतंत्र भारत में सर्व प्रथम भारत की सैन्य शक्ति में बढोत्तरी और भारत के विकास क्रम में नई तकनीक को भारत की धरती पर लाने वाला कोई व्यक्ति है तो वह है डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जी। इनकी जयंती पर इन्हें शत – शत प्रणाम।


भारतीय प्रधानमंत्री ने ट्वीटर के माध्यम से डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के लिए कुछ अनमोल शब्दों को साझा किया है। उनके शब्द मिसाइल मैन के भारतीय प्रेम और भारत के प्रति समर्पण को बखूबी दर्शाता है।  प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा – 

“मिसाइल मैन के रूप में विख्यात देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जी को उनकी जयंती पर सादर नमन। उन्होंने अपना जीवन भारत को सशक्त, समृद्ध और सामर्थ्यवान बनाने में समर्पित कर दिया। देशवासियों के लिए वे हमेशा प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।”

मिसाइल मैन के रूप में विख्यात देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जी को उनकी जयंती पर सादर नमन। उन्होंने अपना जीवन भारत को सशक्त, समृद्ध और सामर्थ्यवान बनाने में समर्पित कर दिया। देशवासियों के लिए वे हमेशा प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। pic.twitter.com/Pn2tF73Md6

— Narendra Modi (@narendramodi) October 15, 2021

 सोर्स : PIB Delhi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version