TNF News

डॉ. अजय के कल्याण रथ से 60 दिनों में 10599 लोगों को मिला लाभ

Published

on

जमशेदपुर: शहर के लोगों को राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही उन योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से पूर्व सांसद और वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. अजय कुमार ने 9 जुलाई को बारीडीहा चौक से जन कल्याण रथ (वाहन) को फीता काटकर रवाना किया। तब से यह जन कल्याण रथ जमशेदपुर के विभिन्न इलाकों में जाकर लोगों को सरकारी योजनाओं (वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मैया सम्मान योजना) की जानकारी देने के साथ ही योजनाओं से संबंधित ऑनलाइन आवेदन भी भर रहा है।

THE NEWS FRAME

यह भी पढ़ें : चक्रधरपुर में धूमधाम से निकाला गया जलसा-ए-मोहम्मदी, मानवता की सेवा में बीता पैगंबर का जीवन:- डॉ. विजय गागराई

60 दिनों में जन कल्याण रथ से 10599 लोगों को मिला लाभ

60 दिनों में जन कल्याण रथ से 10599 लोगों को लाभ मिला है। जिसमें 3050 लोगों को विभिन्न पेंशन, 2552 परिवारों को राशन कार्ड, 459 लोगों को वोटर कार्ड, 105 लोगों को पीएम विश्वकर्मा योजना और 1583 लोगों को आयुष्मान कार्ड बनवाया गया है। वहीं 2850 लोगों को मैया सम्मान योजना का लाभ मिला है। मौके पर डॉ अजय कुमार ने कहा कि हमारा उद्देश्य लोगों के घर-घर जाकर उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। हम जमशेदपुर को सुरक्षित और बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, इसके लिए हर स्तर पर काम किया जा रहा है। हमारा उद्देश्य बेहतर जमशेदपुर, बेहतर झारखंड बनाना है। सरकार का जनकल्याण रथ हर दिन सुबह और शाम अलग-अलग इलाकों में जाकर लोगों को जागरूक कर उनकी मदद कर रहा है। यह लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version