TNF News

डॉक्टर ने खाया गाय का गोबर, गिनाए गोबर खाने के फायदे। वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि डॉक्टर ने गोबर खाने के बाद क्या कहा?

Published

on

अनोखी दुनियाँ : शनिवार 20 नवंबर, 2021

सोशल मीडिया पर तेजी से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दिखाया जा रहा है कि वे गाय के गोबर को खा कर उसके फायदे बता रहे हैं। गाय के गोबर को खाने।वाले MBBS डॉक्टर का नाम है – मनोज मित्तल।

THE NEWS FRAME

डॉ. मनोज मित्तल अपने ट्विटर अकाउंट में, यह वीडियो शेयर करते हैं। जिसमें उन्होंने अपने बारे में उल्लेख किया है कि वे एक एमबीबीएस एमडी है और हरियाणा के करनाल में एक बाल विशेषज्ञ है। 

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि डॉक्टर मित्तल कैसे जमीन में पड़े गाय के गोबर को अपनी एक हथेली से उठाते है और दूसरे हाथ की अंगुली से गोबर के छोटे अंश को लेकर अपने मुंह में डालते है। वीडियो देखकर शायद आपको उल्टी लगेगी। लेकिन डॉक्टर मित्तल बड़ी आसानी से और सरलता के साथ गाय के गोबर को खाते हैं।

गाय के गोबर को खाने का आनंद लेते हुए उन्होंने वीडियो में उसके लाभ के बारे में भी बताया – गाय से प्राप्त पंचगौ्या का हर हिस्सा मानव जाति के लिए बहुत मूल्यवान है। 

उन्होंने कहा कि गोमूत्र पीने और गाय गोबर खाने से कई गंभीर बीमारियां दूर रहती हैं। वहीं महिलाओं को सामान्य डिलीवरी के लिए गाय का गोबर अवश्य खाने का संदेश।दिया है।

और डॉक्टर साहब का मानना है कि यदि महिलाएं ऐसा करती हैं तो उन्हें कभी भी  सीज़ेरियन के लिए नहीं जाना पड़ेगा। 

वह वीडियो में कहते है, – अगर हम गाय गोबर खाते हैं, तो हमारे शरीर और दिमाग शुद्ध हो जाते हैं। हमारी आत्मा शुद्ध हो जाती है। एक बार यह हमारे शरीर में प्रवेश करता है तो यह हमारे शरीर को शुद्ध करता है। 

डॉक्टर मित्तल के वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल किया गया जिससे कि लोगों ने विभिन्न प्रश्न उठाए। वहीं कुछ लोगों ने उनकी बातों का समर्थन भी किया है।

लेकिन अधिकांश लोगों ने उनके डॉक्टर की डिग्री पर सवाल उठाया और उनका मजाक उड़ाया।

Dr. Manoj Mittal MBBS MD’s prescription. Via @ColdCigar pic.twitter.com/SW2oz5ao0v https://t.co/Gzww80KiSs

— Rofl Gandhi 2.0 🚜🏹 (@RoflGandhi_) November 16, 2021

सोर्स – ट्विटर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version