सोशल न्यूज़

डॉक्टर्स डे पर पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने डॉक्टरों को किया सम्मानित।

Published

on

Jamshedpur : जब पूरी दुनिया कोरोना जैसी महामारी से जूझ रही है। तब डॉक्टरों एवं नर्सिंग स्टाफ समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। तमाम खतरों को नजरअंदाज कर डॉक्टरों ने अपनी कड़ी मेहनत से सबका दिल जीत लिया है। 

इनके कार्यों को अनदेखा नहीं किया जा सकता। डॉक्टरों को समाज में भगवान का दर्जा प्राप्त है। अब जो लोग समाज और देश की सेवा में अपनी जान की चिंता किए बगैर दिन रात लग रहते हैं। उनके लिए साल का एक दिन तो समर्पित होना ही चाहिए। 

1 जुलाई को देश भर मे डॉक्टर्स डे के रुप में मनाया जाता है। इसी क्रम में पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम के प्रतिनिधिमंडल ने ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक सोनारी जमशेदपुर स्थित अस्पताल में डॉक्टर कर्नल ए के होता डेंटलिस्ट डॉक्टर अनुश्री एवं सिविल समाज से जुड़े समाज सेवी डॉक्टर संजय गिरि एवं डॉक्टर दीपा पटनायक गिरी, डॉक्टर संतोष गुप्ता जो ब्रह्मानंद अस्पताल में सेवा दे रहे हैं, को ऑक्सीजन प्लांट देकर सम्मानित किया गया। 

इस मौके पर प्रदेश के पदाधिकारी सुशील कुमार सिंह राजीव रंजन डॉक्टर कमल शुक्ला अशोक श्रीवास्तव अमित कुमार शामिल थे।

पढ़ें खास खबर– 

सावधान! कहीं आपके पास रखा 500 रुपये का नोट नकली तो नहीं। धड़ल्ले से मार्केट में चल रहे हैं नकली नोट।

झारखंड अनलॉक – 5 क्या कुछ बदला आइये जानते हैं एक नजर में।

भारत देश में अल्पसंख्यक और उनके सुनहरे भविष्य के विकास की कहानी – पार्ट 1

भारतीय नौसेना का आईएनएस तबर ने किया अलेक्जेंड्रिया, मिस्र का दौरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version