झारखंड

डेंगू के रोकथाम हेतु विशेष जांच अभियान।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

उप प्रशासक पीयूष सिन्हा के निर्देशानुसार जमशेदपुर अक्षेस की जांच टीम ने गुलमुरी क्षेत्र में डेंगू के रोकथाम हेतु विशेष जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान उप  प्रशासक ने खुद भी क्षेत्र में जाकर भ्रमण  किया, जांच के दौरान निर्माणाधीन व्हाइट हाउस बिल्डिंग में बेसमेंट में पानी जमा रखने के कारण डेंगू के लारवा पाए जाने पर मौके पर मौजूद सोहन लाल से 50000 का जुर्माना लगाया गया एवं मच्छर के लार्वा को नष्ट करने के लिए एंटी लार्वा का छिड़काव करवाया गया। साथ ही सड़क किनारे बिल्डिंग मटेरियल रखने के कारण हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। 

जांच के दौरान अन्य जगहों पर जमे हुए पानी के लिए ₹700, कूड़े डंप के लिए ₹500, खुले में पेशाब के लिए ₹100 रुपए दंडित कर आम जनों को जागरूक किया गया। जांच टीम में नगर प्रबंधक प्रकाश साहू, क्रिस्टिना कच्छप, जॉय गुड़िया, कनीय अभियंता नितेश, टैक्स कलेक्टर दिलीप बारीक, जवान  अजय मिश्रा, सोनू खालको, अमित, मनीष, सुमित एवम स्वच्छता प्रयेवक्षक सुशांत मजूमदार, विक्की कुमार, अभिषेक राय शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version