झारखंड

डेंगू के रोकथाम के लिए मानगो नगर निगम द्वारा आज भी विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण, नालियों की साफ सफाई, फागिंग आदि कार्य कराया गया।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर | झारखण्ड 

मुख्य बिंदु :

डेंगू का लार्वा पाए जाने वाले  मकान मालिकों को चेतावनी दी गई, डिमना बस्ती क्षेत्र में₹1000 जुर्माना वसूला गया। 

नगर निगम के विभिन्न क्षेत्रों में कराई गई फॉगिंग। 

5 फागिंग मशीन से नगर निगम क्षेत्र में फॉगिंग कराया गया। 

डेंगू के मद्देनजर 10 से अधिक छोटे बड़े नालियों की कराई गई सफाई। 

कार्यपालक पदाधिकारी श्री सुरेश यादव के निर्देशन में मानगो नगर निगम के विभिन्न क्षेत्रों में डेंगू के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए उसके रोकथाम के लिए आज भी  नगर निगम क्षेत्र में व्यापक अभियान  चलाया गया।

मानगो नगर निगम के विभिन्न क्षेत्रों  में आज भी माइकिंग  कर  प्रचार प्रसार कराया गया  एवं डेंगू के रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक किया गया।

डेंगू के रोकथाम हेतु नगर निगम के ओल्ड पुरुलिया रोड, आजाद नगर, जाकिर नगर , डिमना रोड, डिमना बस्ती आदि क्षेत्रों में निरीक्षण कर डेंगू के लारवा की जांच की गई। जांच में जिनके घर पर डेंगू का लारवा या जलजमाव आदि पाया गया उन लोगों पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला गया।

आज कुल 1000 /- जुर्माना वसूला गया एवं घर के आस-पास गंदगी न फैलाने एवं जल जमाव नहीं करने की चेतावनी दी गई।

डेंगू के रोकथाम के लिए नगर निगम क्षेत्र में  थर्मल फॉगिंग भी कराया गया। मानगो नगर निगम द्वारा पांच फॉगिंग मशीन से नगर निगम के विभिन्न क्षेत्रों में फॉगिंग कराई गई, डिमना रोड ओल्ड पुरुलिया रोड आजाद नगर जवाहर नगर आदि विभिन्न क्षेत्रों में नालियों की सफाई कराई गई ताकि डेंगू मच्छर नालियों में पैदा ना हो सके। संकोसाई, ओल्ड पुरुलिया रोड, डिमना रोड, उलीडीह, आदि जगहों पर थर्मल फॉगिंग कराया गया।

इस अभियान में मानगो नगर निगम से नगर प्रबंधक कुणाल सिंह, प्रदीप कुमार और निकाय के  अन्य कर्मी उपस्थित थे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version