झारखंड

डीएवी मध्य विद्यालय के पास रहने वाले युवक को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड

आज टीचर्स डे के दिन सोनारी थाना अंतर्गत डीएवी मध्य विद्यालय के पास रहने वाले एक युवक को अपराधियों ने गोली मार दी। घटना को अंजाम देकर अपराधी मौके से भाग निकले। घटना के बाद युवक के साथियों ने उसे इलाज के लिए तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। युवक के साथियों से जानकारी मिली है की  युवक अपने घर के बाहर खड़ा था, तभी एक युवक पैदल आया और उस पर गोली चला दी। कांड को अंजाम देने के बाद अपराधी तेजी से फरार हो गया। 

बता दें की नकाबपोश बदमाश ने सोनारी डीएवी मध्य विद्यालय के पास रहने वाले युवक देव ठाकुर को गोली मार दी। गोली कंधे में लगी है। वहीँ प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि देव ठाकुर अपने घर के बाहर खड़ा था। तभी बाइक पर तीन बदमाश आए। इनमें से एक बदमाश बाइक से उतरकर पैदल देव ठाकुर के पास पहुंचा और उसने देव ठाकुर पर फायरिंग कर दी और बाइक पर बैठकर फरार हो गया। 

सोनारी पुलिस हमलावर को पकड़ने की कोशिश में जुट गई है। और सीसीटीवी खंगाल रही है। देव ठाकुर के दोस्तों का कहना है कि देव ठाकुर पर फायरिंग रविदास गिरोह के लोगों ने की है। बता दें की देव ठाकुर और रविदास गिरोह के सदस्यों के साथ पुराना मामला है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version