झारखंड

डालसा ने मोटर वाहन दुर्घटना एवं क्लेम विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया

Published

on

जमशेदपुर: जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) जमशेदपुर द्वारा न्याय सदन में “मोटर वाहन दुर्घटना एवं क्लेम” विषय पर एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में एडीजे-1 विमलेश कुमार सहाय, एडीजे-2 आभाष वर्मा और डालसा सचिव राजेन्द्र प्रसाद मौजूद थे।

इस कार्यक्रम में जमशेदपुर शहर के विभिन्न थानों से सब-इंस्पेक्टर और ट्रैफिक पुलिस कर्मी बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई।

यह भी पढ़ें : नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के डॉ. रंजन कुमार मिश्रा “विजनरी एजुकेशनिस्ट अवार्ड 2024” से सम्मानित।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान न्यायिक पदाधिकारियों ने मोटर वाहन दुर्घटनाओं और उनके बाद क्लेम प्राप्त करने की प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दुर्घटना से पीड़ित व्यक्तियों को इंश्योरेंस कंपनियों से किस प्रकार क्लेम मिल सकता है और इसके लिए आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं के बारे में गहन जानकारी दी।

इस कार्यक्रम में मध्यस्थ अधिवक्ता सत्येन्द्र कुमार सिंह, अधिवक्ता बीके निधि और इंश्योरेंस कंपनियों के अधिकारी भी उपस्थित थे, जिन्होंने इंश्योरेंस क्लेम की प्रक्रिया पर अपने विचार साझा किए।

यह कार्यक्रम मोटर वाहन दुर्घटना से प्रभावित लोगों को न्याय दिलाने और क्लेम की प्रक्रिया को समझने में मददगार साबित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version