क्राइम

ट्रांसपोर्ट कारोबारी सह समाजसेवी दिलीप महतो का नहीं हुआ था अपहरण पुलिस ने किया खुलासा, सड़क जाम करने वालों पर होगी सख्त करवाई

Published

on

THE NEWS FRAME


Saraikela : शुक्रवार 13 जनवरी, 2023

दिनांक 10.01.22 को ट्रांसपोर्ट करोबारी सह समाजसेवी दिलीप महतो रहस्मय तरीके से गायब हो गए थे । दिलीप महतो की बरामदगी की सूचना जिला पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति कर जारी किया। जिला पुलिस ने कहा कि दिनांक 10. 01. 22 को चांडिल थाना अंतर्गत एन.एच.33 टी.सी.आई के पास से दिलीप महतो ग्राम आसन बनी से अपहरण होने की सूचना प्राप्त हुई थी। उक्त सूचना के आलोक में उनके भाई प्रदीप महतो के लिखित शिकायत पर अपहरण का कारण दर्ज किया गया था चूंकि यह कांड अपहरण का था। जो दिनदहाड़े एन.एच.-33 से अपहरण किए जाने की बात बताई गई थी। इस घटना से स्थानीय लोग एवं स्थानीय प्रतिनिधि एवं स्थानीय मीडिया कर्मी एवं अन्य लोग चिंतित हो उठे थे। पुलिस के लिए उन्हें ढूंढ निकालना अत्यंत ही जरूरी  था जो एक चुनौती भरा काम था। 

इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों के द्वारा एन. एच. 33 को जाम भी कर दिया गया था। संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सरायकेला खरसावां से विचार विमर्श कर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चांडिल के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक पास्कल टोप्पो चांडिल अंचल थाना प्रभारी चांडिल, थाना प्रभारी ईचागढ़ अनुसंधानकर्ता को मिलाकर एक विशेष टीम का गठन किया गया जिसमें तकनीकी शाखा को भी विशेष रूप से मदद हेतू लगाया गया था। 

इसी क्रम में अपहृत का लोकेशन पश्चिम बंगाल के हावड़ा में मिला तदनुसार उक्त टीम को रात्री में ही हावड़ा के लिए ही रवाना किया गया था इसी बीच अपह्त का लोकेशन कल दोपहर दलभुमगढ़ में ट्रेस हुआ तदनुसार उक्त टीम के द्वारा इन्हें धालभूमगढ़ स्थित इनके चचेरे भाई सुधाकर महतो के घर के पास से बरामद किया गया।

अपहरण के बिंदु पर अभी तक कोई पुख्ता प्रमाण नहीं मिले हैं। अपहृत से भी पूछताछ में भी केवल डिप्रेशन में लापता होने की बात प्रकाश में आई है।


तथाकथित अपहृत दिलीप महतो को सकुशल इतनी जल्दी बरामदगी पुलिस के लिए उपलब्धि है । इससे आमजनों मे भी संतोष एवम् राहत महसूस किया । कांड के अन्य पहलुओं अनुसंधान उपरांत की बात प्रकाश में आयेगी।

अपहृत/बरामदगी

1. दिलीप महतो  पिता स्वर्गीय महादेव महतो,सा0 बीरीगोड़ा (आसानबनी) कंदरबेरा थाना चांडिल जिला सरायकेला खरसावां।

छापामारी दल :

1. श्री संजय कुमार सिंह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चांडिल।

2. पू o निo पास्कल टोप्पो चांडिल अंचल।

3. पू o अ o निo अजीत कुमार थाना प्रभारी चांडिल।

4. पू o अ o निo दिनेश ठाकुर थाना प्रभारी इचागढ़।

5.पू o अ o निo जितेंद्र कुमार राम चांडिल थाना एवं अन्य शस्त्र बल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version