क्राइम

टेल्को में मिली लाश के हत्याकांड की सुलझी गुत्थी। जानें प्रेमी ने कैसे कर दी बेरहमी से अपनी ही प्रेमिका की हत्या।

Published

on

Jamshedpur : मंगलवार 23 नवम्बर, 2021

जमशेदपुर पुलिस द्वारा 18 नवंबर, 2021 को तार कम्पनी तलाब (टेल्को) से एक अज्ञात महिला का शव बरामद किए जाने की घटना के विरुद्ध दर्ज टेल्को थाना कांड सं0-164/2021 का उद्भेदन करते हुए कांड के मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से मृतिका का मोबाइल फोन तथा शव छुपाने के प्रयोग में लाया गया मोटरसाइकिल एवं थैला बरामद किया गया है।
THE NEWS FRAME
इस घटना की विस्तृत जानकारी जमशेदपुर टेल्को पुलिस ने शहर के पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक, सीसीआर एवं अन्य की उपस्थिति में प्रेस वार्ता कर दी गई।
तृषा की बहन जया के आधार पर पुलिस ने इस हत्याकांड की जांच आरम्भ कर दी थी। जिस क्रम में हत्या का दोषी गिरफ्तार किया गया। इस हत्या के पीछे एएसआई धर्मेंद्र का ही हाथ था। पूछताछ के उपरांत उसने सारी बातें बताई।
इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए सोमवार 22 नवंबर, 2021 को सिटी एसपी सुभाषचंद्र जाट ने एक प्रेस वार्ता द्वारा बताया कि निर्ममता से तृषा उर्फ वर्षा पटेल की हत्या कर, साक्ष्य छुपाने के मकसद से उसकी लाश बोरे में भरकर तार कंपनी टेल्को तालाब में फेंक दिया था और उसका मोबाइल बिष्टुपुर के झाड़ी में फेंक दिया था। हालांकि मोबाइल फोन भी बिस्टुपुर से प्राप्त कर लिया गया है।पुलिस ने हत्या का मुख्य कारण तृषा उर्फ वर्षा पटेल के द्वारा एएसआई धर्मेंद्र को ब्लैकमेलिंग कर पैसों की उगाही करना बताया जा रहा है।
वहीं पुलिस के मुताबिक एएसआई धर्मेंद्र ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।घटनाक्रम के बारे में बताते हुए सिटी एसपी ने बताया कि घटना के दिन एएसआई धर्मेंद्र कुमार सिंह वर्षा को उसके घर से अपने क्वार्टर टेल्को ले गया था। जहां दोनों में झगड़ा हुआ। धर्मेंद्र ने उसके साथ मार पीट की। जिस दौरान उसका सिर दीवार से टकरा गया। वहीं धर्मेंद्र ने उसका गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद लाश को बोरे में भरा और उसे सील दिया। फिर उसे उठा कर तार कंपनी तालाब में ले जाकर फेंक दिया।
वहीं पूछताछ के क्रम में धर्मेंद्र ने पुलिस को बताया कि मृतका वर्षा उसे लगातार ब्लेकमेलिंग करने का काम कर रही थी। जबकि वह 40 हजार रुपये उससे ऐंठ चुकी थी। बार-बार ब्लैकमेलिंग से तंग आकर ही उसने उसकी हत्या की प्लानिंग बनाई और उसकी हत्या कर दी। उसने घटना को अंजाम देने के पहले छुट्टी ले रखी थी।
सिटी एसपी ने बताया कि वर्षा पटेल की हत्या के बाद से ही शक की सुई उसके पूर्व प्रेमी जिमी और एएसआई धर्मेंद्र के इर्दगिर्द ही घूम रही थी। धर्मेंद्र बिहार के भोजपुर, थाना साहपुर, गांव इटावा का निवासी है। इस हत्या के बाद वह अपने गांव भाग गया। शक के आधार पर जमशेदपुर पुलिस की टीम ने उसे गांव से उठाया और जमशेदपुर में लाकर कड़ाई से पूछताछ की। जिस क्रम में उसने हत्याकांड के सारे राज उगल दिए।

आपको बता दें कि 18 नवम्बर, 2021 को टेल्को थाना अंतर्गत गुरुद्वारा के पास तालाब किनारे से मृतका की लाश एक झोले में मिली थी।

बिस्टुपुर निवासी जया ने खुद को मृतका की बहन बताया और मृतका का नाम तृषा पटेल उर्फ वर्षा बताया। मृतका की बहन जया ने पुलिस को बताया कि कदमा निवासी विशाल मेहता के साथ उसकी शादी हुई थी लेकिन वे लोग दहेज के लालची थे और अधिक दहेज की मांग कर रहे थे इसलिए परिवार वालों ने बहन को घर पर ही लाकर रखा था।
जया ने आगे बताया कि वे लोग बिष्टुपुर साउथ पार्क की रहने वाली हैं और तृषा छठ के दूसरे दिन 12 नवंबर से ही लापता थी। उस दिन वह अपने किसी सहेली के घर जाने की बात कह घर से निकली थी। देर रात तक घर नहीं लौटने पर उसके मोबाइल पर सम्पर्क किया गया, कई बार फोन करने के बावजूद फोन रिसीव नहीं हुआ। बहुत देर बाद फोन करने पर उसका मोबाइल फोन बंद पाया गया। घर वालों ने सोचा वह किसी बात से रूठी है गुस्सा शांत होगा तो सहेली के घर से वापस आ जायेगी। जब चार दिन बीत गए और तृषा घर नहीं आई तब 16 नवंबर, 2021 को घर वालों ने पुलिस को सूचित किया। 18 नवंबर, 2021 को पुलिस को टेल्को तालाब किनारे एक महिला की लाश मिली। शिनाख्त करने के बाद उसके सोने के चेन और कड़े से उसकी पहचान हो पाई।
जया ने आगे बताया कि घर पर रहने के कुछ दिन बाद तृषा ने एक लड़के जिमी से दोस्ती की और उसके साथ ही रहने लगी थी।
इसी बीच बिष्टुपुर के एएसआई धर्मेंद्र (जो वर्तमान में साकची में कार्यरत था) से तृषा की मुलाकात जिमी ने करा दी। धीरे-धीरे  धर्मेंद्र और तृषा करीब आ गए। अब एएसआई धर्मेंद्र को उस लड़के के साथ तृषा का संबंध ठीक नहीं लगता था जिसे लेकर दोनों अक्सर झगड़ा करते थे।
हालांकि धर्मेंद्र पहले से ही शादी शुदा है और उसकी पत्नी गांव में ही रहती है। वहीं तृषा का पहला पति दूसरी शादी कर रांची में रह रहा है।

उस औरत का नशा और उसकी बेवफाई ने कितने घर उजाड़ दिए जिसका उदाहरण यहां देखने को मिल गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version