TNF News

क्राइम: टेल्को थाना अंतर्गत कांड संख्या 135/2022 में बड़ी सफलता, कुख्यात अपराधकर्मी गणेश सिंह समेत तीन गिरफ्तार

Published

on

क्राइम जमशेदपुर: टेल्को थाना अंतर्गत कांड संख्या 135/2022 में बड़ी सफलता, कुख्यात अपराधकर्मी गणेश सिंह समेत तीन गिरफ्तार।

जमशेदपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। टेल्को थाना अंतर्गत कांड संख्या 135/2022, दिनांक 03.10.2022, धारा 302, 34 भादवि और 27 आर्म्स एक्ट के तहत वांछित कुख्यात अपराधकर्मी गणेश सिंह को दो अन्य सहयोगियों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। गणेश सिंह रंजीत सिंह हत्या कांड में वांछित था और पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। गणेश सिंह के खिलाफ न्यायालय से वारंट और इश्तेहार भी जारी हो चुके थे।

THE NEWS FRAME

यह भी पढ़ें : हेमंत सोरेन कैबिनेट में मंत्रालय का विस्तार, जाने इसबार किसे क्या मिला?

बीते 08 जुलाई 2024 को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गणेश सिंह अपने दो अन्य सहयोगियों के साथ कोलकाता से सड़क मार्ग द्वारा एक सफेद रंग की कार से एनएच-33 होते हुए जमशेदपुर आ रहा है।

इस सूचना पर वरीय पुलिस अधीक्षक, जमशेदपुर के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित कर एनएच-33 स्थित गालूडीह चेक पोस्ट पर चेकिंग शुरू की गई। समय करीब 2 बजे कोलकाता की तरफ से एक सफेद रंग की एमजी हेक्टर कार आई, जिसे रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान तीनों व्यक्ति क्रमशः गणेश सिंह, अमन सिंह और रवि जयसवाल के रूप में पहचाने गए। कार की तलाशी लेने पर एक लाइसेंसी पिस्टल, कई मोबाइल फोन आदि बरामद हुए।

गिरफ्तार अपराधियों का विवरण:

1. गणेश सिंह उर्फ निशांत सिंह, उम्र 37 वर्ष, पिता- विरेन्द्र सिंह, पता- निरंजन कॉम्पलेक्स, थाना- ओलीडीह, जिला- पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर।
2. रवि जयसवाल, उम्र 35 वर्ष, पिता स्व. जगदिश जयसवाल, पता- न्यू बारादवारी देव नगर हाउस नं 123, थाना सितारामडेरा, जिला- पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर।
3. अमन सिंह, उम्र 26 वर्ष, पिता- विजय कुमार सिंह, पता- गाड़ाबासा, थाना-बागबेड़ा, जिला- पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर।

बरामद सामान:

1. सफेद रंग की एमजी हेक्टर कार
2. एक कला-कत्था रंग का 0.32 बोर का लाइसेंसी पिस्टल
3. दो मैगजीन और 18 चक्र जिंदा गोली
4. पिस्टल का लाइसेंस
5. एक सिल्वर रंग का ट्रॉली बैग जिसमें कपड़े
6. आठ मोबाइल फोन (स्क्रीन टच और की-पैड)

गणेश सिंह का आपराधिक इतिहास:

1. मानगो थाना कांड संख्या 69/16 (धारा 341/323/379/337/307/34 भादवि और 27 आर्म्स एक्ट)
2. मानगो थाना कांड संख्या 124/18 (धारा 302/120बी/34 भादवि और 27 आर्म्स एक्ट)
3. मानगो थाना कांड संख्या 439/15 (धारा 307/448/504/120बी/34 भादवि और 27 आर्म्स एक्ट)
4. मानगो थाना कांड संख्या 465/2012 (धारा 353/1530/188 भादवि)
5. मानगो थाना कांड संख्या 301/2015 (धारा 147/148/149/435/427)
6. जरमुंडी थाना कांड संख्या 54/2023 (धारा 302/34 भादवि और 27 आर्म्स एक्ट)

अमन सिंह का आपराधिक इतिहास:

1. जीआरपी जमशेदपुर थाना कांड संख्या 41/2024 (धारा 341/323/325/386/387/504/506/34 भादवि)
2. जीआरपी थाना कांड संख्या 39/2023 (धारा 307/120बी भादवि और 27/35 आर्म्स एक्ट)

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर एक सकारात्मक संदेश गया है।

वीडियो देखें: 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version