क्राइम

टेल्को कॉलोनी से चोरी बाइक मिली छोटा गोविन्दपुर के टाल से, पुलिस की सूझबूझ ने चोरों को पकड़ा।

Published

on

THE NEWS FRAME

Jamshedpur : शुक्रवार 10 फरवरी, 2023

टेल्को कॉलोनी के रहने वाले संजय कुमार, पिता हरि नारायण सिंह ने काले रंग की TVS Star City मोटर साईकिल वाहन संख्या HR26AG-3074  की चोरी के खिलाफ दिनांक 8 फरवरी, 2023 को परसुडीह थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। 

इस मामले के अनुसंधान में चोर को गिरफ्तार कर लिया गया है। एवं गुप्त सुचना के आधार पर चोरी का मोटर साईकिल मनोज कुमार जयसवाल, छोटा गोविन्दपुर रेलवे फाटक नियर काली मंदिर, थाना- परसुडीह, जिला पूर्वी सिंहभूम के टाल से बरामद किया गया है।

इस सम्बन्ध में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है : 

 1. कुणल कुमार उर्फ दादु उम्र-39 वर्ष पिता अनिल कुमार सिंह, पता-EWS 1/4 छोटा गोविन्दपुर थाना गोविन्दपुर, जिला-पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर। स्थाई पता – मोहदीनगर, थाना-मोहदो, जिला- समस्तीपुर ( बिहार ) । 

2. प्रमोद यादव, उम्र 40 वर्ष, पिता-चन्द्रदेव यादव, पता-नियर SSS कल्ब तीन तल्ला छोटा गोविन्दपुर, थाना गोविन्दपुर जिला पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर स्थाई पता-शंकरपुर  पो०-धुरिया, थाना-इमामगंज, जिला-गया (बिहार ) । 3. मनोज कुमार जयसवाल उम्र 45 वर्ष पिता जवाहर प्रसाद जयसवाल, पता-छोटा गोविन्दपुर रेलवे फाटक नियर काली मंदिर थाना-परसुडीह जिला-पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर। स्थाई पता सिगरीगंज, पो०-बराव, थाना-बेलधर, जिला-गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) |

इनका पहले से अपराधिक इतिहास रहा है 

1. कुणल कुमार उर्फ दादु टेल्को थाना कांड सं0-59/2005, दि०-14.03.2005/ 

2. मनोज कुमार जयसवाल, गोविन्दपुर थाना कांड सं0-47 / 2022, दि०-7.06.2022, धारा-395/412 भा०द०वि०। 

3. प्रमोद यादव, परसुडीह थाना गोविन्दपुर थाना एवं टेल्को थाना से कई कांड में जेल है।

छापामारी दल में पु०नि०- सह थाना प्रभारी रणविजय शर्मा, पु०अ०नि०- रंजन पासवान, पु०अ०नि०-मुन्नी कुमारी, पु०अ०नि०- जयकान्त कुमार राय, स०अ०नि०- सुग्रीव कुमार सिंह, स०अ०नि०-मुन्ना ठाकुर शामिल हुए।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version