झारखंड

टेल्को कॉलोनी में मंडल कांग्रेस कमेटी द्वारा नव सत्याग्रह जन चेतना पदयात्रा आयोजित

Published

on

JAMSHEDPUR :  टेल्को कॉलोनी मंडल कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को मंडल अध्यक्ष देबाशीष घोष के नेतृत्व में नव सत्याग्रह जन चेतना पदयात्रा का आयोजन किया। यह पदयात्रा का सुभारम्भ अतिथिओ द्वारा टेल्को इंजन पार्क क्षेत्र से जन जागरूकता फैलाने और जनता से संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से निकाली गई।

पदयात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मुद्दों पर जनता को जागरूक किया और पार्टी की नीतियों और दृष्टिकोण को साझा किया। पदयात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा गया।

मंडल अध्यक्ष देबाशीष घोष ने इस अवसर पर कहा, “नव सत्याग्रह का यह उद्देश्य है कि हम हर नागरिक को जागरूक करें और उनके साथ मिलकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाएं।” उन्होंने आगे कहा कि पार्टी जनता की समस्याओं को हल करने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

Read More : जमशेदपुर के मानगो में फिर गूंज उठी गोलियों की गूंज, अपराधियों का आतंक जारी।

पदयात्रा टेल्को कॉलोनी के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी और इसका समापन स्थानीय सभा स्थल टेल्को खरंगज़ार बाजार पर हुआ, जहां पार्टी नेताओं ने संबोधित किया और जनसमस्याओं पर चर्चा की।

इस यात्रा मे मुख्य रूप से टेल्को प्रखंड के प्रभारी श्रीमान राज किशोर यादव जी, प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार जी, श्रीमान अरुण कुमार सिंह जी, श्रीमान नन्दलाल सिंह जी, एस पी सिंह जी, अजय दास जी, राकेश कुमार जी, निरंजन सिंह जी, सुनील सिंह जी, राजेश सिंह जी, निर्भय कुमार जी, ब्रिकेश यादव जी, बिपिन बिहारी मोहंती जी,रोबिन कुमार जी और बहुत सारे कांग्रेस के निष्ठाबान कार्येकर्ता मौजूद थे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version