सोशल न्यूज़

टीसीआइ फाउंडेशन के सहयोग से मानगो मुंशी मोहल्ला, मुस्लिम बस्ती में लगा राष्ट्रीय भ्रष्ट्राचार नियंत्रण जन कल्याण संगठन झारखंड प्रदेश का 78वाँ वैक्सिनेशन कैंप।

Published

on

THE NEWS FRAME

Jamshedpur : शुक्रवार 11 मार्च, 2022

राष्ट्रीय भ्रष्ट्राचार नियंत्रण जन कल्याण संगठन झारखंड प्रदेश का 78वाँ वैक्सिनेशन कैंप टीसीआइ फाउंडेशन के टीम के सहयोग से आज मानगो मुंशी मोहल्ला, मुस्लिम बस्ती में संपन्न हुआ।

बता दें कि समाज सेवी श्री प्रेम दीक्षित जी के अथक प्रयास एवं स्थानीय लोगों का भरपूर सहयोग, आज के टीकाकरण कैंप को सफल बनाने में सहायक बना है।


इस अवसर पर राष्ट्रीय भ्रष्ट्राचार नियंत्रण जन कल्याण संगठन झारखंड प्रदेश के वरीय उप निदेशक श्री रवि शंकर केपी ने कैम्प में आये सभी लोगों का आभार व्यक्त किया है। साथ ही जिला प्रशासन के द्वारा मिलने वाले सहयोग के लिए भी सभी गणमान्य अधिकारियों का तहे दिल से धन्यवाद भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version