क्राइम

टीचर्स कॉलोनी मानगो में बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में बैठे पांच बदमाशों को देशी कट्टा और जिन्दा कारतूस के साथ पकड़ा गया।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

दिनांक 25.08.2023 को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि टीचर्स कॉलोनी ग्राउण्ड में 05-06 अज्ञात अपराधकर्मी इकठ्ठा होकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में बैठे हुए है तथा यह भी सूचना प्राप्त हुई कि वे सभी अपराधीगण मानगो क्षेत्र में डकैती करने की योजना बना रहे है। इस सूचना पर वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय पुर्वी सिंहभुम जमशेदपुर के दिशा निर्देश में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एक छापामारी टीम का गठन किया गया। पुलिस अधीक्षक, नगर पुर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर एवं पुलिस उपाधीक्षक (मु०-1), पूर्वी सिहभुम जमशेदपुर के नेतृत्व में गठित छापामारी टीम के द्वारा अभियुक्त (1) अमन पाठक (2) अंकित कुमार शर्मा उर्फ जादु (3) विशाल कुमार उर्फ राहुल कुमार तिवारी उर्फ छेछ (4) अनुराग जयसवाल उर्फ बुढा (5) रॉनित सिंह उर्फ रॉनी को पकड़ लिया गया तथा अभियुक्तों का जमा तलाशी लेने पर अभि0 अमन पाठक के पास से एक देशी पिस्टल एवं मैगजीन में 7.65 mm का एक जिन्दा कारतुस लोडेड, अभि० अंकित कुमार शर्मा उर्फ जादु के पास से एक देशी कट्टा 315 बोर का एक जिन्दा कारतुस एवं 315 बोर का एक खोखा अभि० विशाल कुमार उर्फ राहुल कुमार तिवारी उर्फ छेछे के पास से एक लोहे का देशी कट्टा एवं 12 बोर का एक कारतूस, अभि० अनुराग जयसवाल उर्फ बुढ़ा के पास से एक लोहे का देशी कट्टा एवं 315 बोर का एक जिन्दा कारतुस, अभि0 रॉनित सिंह उर्फ रॉनी के पास से 315 बोर का दो जिन्दा कारतुस एवं 315 बोर का फायर किया हुआ एक खोखा बरामद किया गया तथा घटनास्थल से एक स्पेलेण्डर प्लस मोटरसाईकिल एवं एक्टिवा स्कूटी बरामद किया गया। 

इस संबंध में पु०नि० सह थाना प्रभारी विनय कुमार के स्वलिखित बयान पर मानगो थाना काड सं0-242/2023, दिनांक 25.08.2023 धारा-399/402 भा0द0वि० 25(1-B) (a) 26/35 Arms Act के अन्तर्गत प्राथमिकी दर्ज किया गया। पकड़ाये सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता-

1- अमन पाठक उम्र 25 वर्ष पिता जय प्रकाश पाठक पता-बागवेडा कॉलोनी रोड न0-05 क्वा0न0-17/1/2 थाना बागबेडा जिला-पुर्वी सिंहभूम जमशेदपुर।

2–अंकित कुमार शर्मा उर्फ जादु उम्र 21 वर्ष पिता राजेश शर्मा पता राम नगर रेलवे बागबेड़ा जिला-पुर्वी सिंहभूम जमशेदपुर। 

3- विशाल स्कुल उर्फ राहुल कुमार तिवारी उर्फ छेछे उम्र 26 वर्ष पिता शशिकांत तिवारी पता-टीचर्स कॉलोनी के पीछे, मुर्ति लाईन दिनेश दुबे के घर में किरायेदार थाना- मानगो जिला – पुर्वी सिंहभूम जमशेदपुर । 

4- अनुराग जयसवाल उर्फ बुढा उम्र 19 वर्ष पिता वर्मानंद जयसवाल पता-टीचर्स कॉलोनी शिव मंदिर के सामने थाना- मानगो जिला-पुर्वी सिंहभूम जमशेदपुर।

5- रॉनित सिंह उर्फ रॉनी उम्र 19 वर्ष पिता- राजकुमार पता-म0न0-127 टीचर्स कॉलोनी थाना-मानगो, जिला-पुर्वी सिंहभूम जमशेदपुर।

एसएसपी द्वारा किये गए प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो देखें : 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version