TNF News

टाटा स्टील यूटिलिटीस के द्वारा पेयजल मामलों में किए जा रहे वादाखिलाफी के विरूद्ध एकजुट होकर प्रतिकार करेगी भाजमो।

Published

on

THE NEWS FRAME

Jamshedpur : शनिवार 15 जनवरी, 2022

विधायक सरयू राय के सांकेतिक विरोध में कल शामिल होंगे भाजमो के सभी मंडल अध्यक्ष एवं पार्टी कार्यकर्ता, कोविड नियमों का पालन करते हुए आरंभ होगा जलसत्याग्रह।

टाटा स्टील यूटिलिटीस के द्वारा पूर्वी विधानसभा के केबुल बस्ती न्यु डीएस फ्लैट सहित तमाम अन्य बस्तियों में पेयजल कनेक्शन देने के मामले में किए जा रहे वादाखिलाफी के विरूद्ध एकजुट होगा प्रतिकार करेगी भाजमो और विधायक सरयू राय द्वारा आहुत जलसत्याग्रह में मंडल अध्यक्ष एवं तमाम पार्टी कार्यकर्ता कोविड नियमों का पालन करते हुए शरीक होंगे। इस आशय की जानकारी आज भाजमो जिला कार्यालय में आयोजित मंडल अध्यक्षों की बैठक में पूर्वी विधायक संयोजक अजय सिन्हा ने दी। 

श्री सिन्हा ने मंडल अध्यक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कल के कार्यक्रम हेतु सभी आवश्यक तैयारियों को सुनिश्चित करने के लिए कहा। अजय सिन्हा ने बताया की पूर्वी विधानसभा के दर्जनों बस्तियों एवं हजारों लोगों के घरों तक टाटा स्टील यूटिलिटीस पेयजल कनेक्शन देने में आनाकानी कर रही है जिसे भाजमो किसी भी सुरतेहाल में स्वीकार नहीं करेगी और पूर्वी की जनता के मौलिक अधिकार के लिए हमारे नेता श्री सरयू राय के आवाह्न पर जनांदोलन का आगाज करेगी। 

बैठक में भाजमो जिला महामंत्री मनोज सिंह उज्जैन, मंत्री राजेश कुमार झा, विकास गुप्ता, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, विधायक प्रतिनिध (व्यवसाय मामलों) सह महानगर प्रवक्ता आकाश आह, टेलको मंडल अध्यक्ष महेश तिवारी, गोलमुरी मंडल अध्यक्ष कैलाश झा, बिरसानगर मंडल अध्यक्ष एम चन्द्रशेखर राव, बारिडीह मंडल अध्यक्ष विजय नारायण सिंह, साकची मंडल अध्यक्ष वरूण सिंह, लक्ष्मीनगर मंडल अध्यक्ष बिनोद राय,बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष नागेंद्र सिंह, सितारामडेरा मंडल अध्यक्ष विनोद यादव, बर्मामाइंस मंडल प्रतिनिध कमल किशोर, शंभु झा सहित अन्य उपस्थित थे।

पढ़ें खास खबर – 

भाजपा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की। जानें आपके शहर के कौन है उम्मीदवार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version