TNF News

श्रीराम सेना, टेल्को ने की मुख्य संरक्षक श्री दिग्विजय सिंह और टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री श्री आर के सिंह से मुलाकात।

Published

on

जमशेदपुर: आज दिनांक 30 मार्च को श्री राम सेना, टेल्को के कोर कमिटी ने मुख्य संरक्षक दिग्विजय सिंह से उनके आवास पर जा के मुलाकत किया और पिछले वर्ष के जैसे इस वर्ष भी हिन्दू नव वर्ष के उपलक्ष्य में नवसंवत्सर यात्रा के लिए दिशा निर्दश प्राप्त किया।

श्रीराम सेना, टेल्को ने की मुख्य संरक्षक श्री दिग्विजय सिंह और टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री श्री आर के सिंह से मुलाकात।

गोविंदपुर निवासी श्री राम सेना ,टेल्को के मुख्य संरक्षक श्री दिग्विजय सिंह राष्ट्रीय स्तर के समाज सेवी हैं और उन्होंने पिछले वर्ष जो भी यात्रा में शामिल थे सभी का धन्यवाद किया तथा इस वर्ष पिछले वर्ष से भव्य यात्रा निकालने के लिए निर्देश दिया साथ ही सभी राम भक्तों को शामिल होने की प्रार्थना की।

साथ ही उन्होंने कहा की यात्रा में पिछले वर्ष जैसे इस बार भी अनुशासन का पूरा पालन और यात्रा में शामिल महिलाओं के लिए भी विशेष सुविधा का इंतज़ाम किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : टाटा मोटर्स कैंटीन में बदलाव: आरोग्य मेनू और महिलाओं के लिए पिंक पैंट्री

कोर कमिटी ने अपने दूसरे मुख्य संरक्षक टाटा मोटर्स यूनियन के महामंत्री श्री आर के सिंह से भी मिल कर निर्देश प्राप्त किया और कार्यक्रम के रूप रेखा पर चर्चा की। साथ ही महामंत्री ने सभी लोगों से इस यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया और कहा कि हिन्दू नव वर्ष के अवसर पे सभी को बढ़ चढ़ के भाग लेना चाहिए इसका जुड़ाव सीधा हमारे संस्कृति से है।

कार्यक्रम का संचालन श्री राम सेना, टेल्को के संस्थापक श्री सोनू सिंह और अध्यक्ष श्री धीरज प्रताप सिंह ने मिल कर किया।

बैठक में मुख्य रूप से कमिटी के उपाध्यक्ष श्री राम सिंह , जुगनू वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष पप्पू मिश्रा, उपाध्यक्ष अमित सिंह, कोषाध्यक्ष बम भोला सिंह, कल्याण माल, मीडिया प्रभारी नवीन सुलंकी, रवि सिंह तथा सभी पदाधिकारियों में अजय सिंह, अभय प्रताप, पंकज, कुमार, प्रिन्स सिंह, विकास शर्मा, अभय कुमार, पंकज मिश्रा, शशि, मधुकर, विष्णु नाग, टीपू मिश्रा, विनोद, जितेंद्र सिंह, अधिराज तिवारी, सूरज थापा तथा और दर्जनों पदाधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें : के.डी. फ्लैट, कदमा के मेन रोड बंद होने से हंगामा, संयोजक ने उपायुक्त से पूछा जवाब

16 वर्षीय पर्वतारोहण की स्टार काम्या कार्तिकेयन के माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने के पहले प्रयास का समर्थन करेगा – टीएसएएफ 

iqs

Please Visit to our site – iqs.one

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version