झारखंड

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ऑफ़िस में सेवानिवृत्ति हुए पाँच कर्मचारी को सम्मानित किया गया ।

Published

on

जमशेदपुर : आज़ दिनांक 09/12/2024 को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ऑफ़िस में सेवानिवृत्ति हुए पाँच कर्मचारी को अध्यक्ष श्री गुरमीत सिंह एवम महामंत्री आर के सिंह ने स्मृति चिन्ह एवम शॉल देकर सम्मानित किया। सेवानिवृत्त अपने अर्धांगनी को भी साथ ले कर इस सम्मान समारोह में शामिल हुए। जिनके नाम निम्न है:-

जय प्रकाश शर्मा इंजिन डिविज़न,कुंदन मिंज गीयर बॉक्स असेम्ब्ली, के पी मनोहर वर्ल्ड ट्रक, मनोज कुमार रॉय और मनोज कुमार सिंह कैब एंड कॉल फैक्टरी।

अध्यक्ष श्री गुरमीत सिंह जी ने अपने सम्बोधन मे सभी के कुशलमंगल एवम समृद्धि की कामना की। कम्पनी को दिए योगदान की सराहना की। महामंत्री श्री आर के सिंह जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि आप सभी के सोच और सहयोग से ही कंपानी आज अपने बुलंदियों पर है। आगे भी अपने ऐसे विचार हम सभी से साझा करते हुए कंपनी को अपना साथ देते रहने की बात की। मंच का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया।

यह भी पढ़ें : थर्ड जेंडर के श्रम अधिकार व सम्मान पर कार्यशाला का आयोजन, श्रमजीवी महिला समिति ने आयोजित किया कार्यक्रम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version