TNF News

टाटानगर स्टेशन से बच्चा चोरी कर अज्ञात व्यक्ति को पकड़वाने में प्रशासन ने भारतीय मानवधिकार एसोसिएशन और जनता से की है अपील।

Published

on

THE NEWS FRAME

Jamshedpur : शुक्रवार 09 सितंबर, 2022

विगत दिनों टाटानगर रेलवे स्टेशन से एक महिला से नन्हें बच्चे को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया था।  जिसे संज्ञान लेते हुए भारतीय मानवधिकार के जिला अध्यक्ष श्री एस एन पाल एवं उनकी टीम के द्वारा रेल पुलिस उपाधीक्षक से मिलकर इस विषय पर जानकारी लिया गया है। 

इस सम्बन्ध में भारतीय मानवधिकार एसोसिएशन, पूर्वी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष श्री एस एन पाल ने बताया की रेल पुलिस उपाधीक्षक के द्वारा हमारे संगठन एवं जनता से अपील किया है की वीडियो में दिख रहे व्यक्ति को पकड़वाने में मदद करें। इसकी सुचना तुरंत रेल पुलिस:– 8340296733 थाना, रेल पुलिस उपाधीक्षक: 9955136779, जिला अध्यक्ष: 9031277169 से संपर्क करें। जो इस आदमी/व्यक्ति  का जानकारी देंगे उसे इनाम दिया जाएगा और सूचना देने वाले का नाम-पता गोपनीय रखा जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version