नेशनल

झारखण्ड में होगा 11वीं राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन।

Published

on

THE NEWS FRAME

Simdega : मंगलवार 19 अक्टूबर, 2021

झारखण्ड राज्य में 11वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता का उद्घाटन झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन 20 अक्टूबर, 2021 को सिमडेगा के एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में करेंगे। 

इस मौके पर हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र निकोदम मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। इससे पहले सिमडेगा में पहली बार राष्ट्रीय सब जूनियर बालिका प्रतियोगिता खेला गया था।

इस प्रतियोगिता में कुल 41 मैच खेले जाएंगे।पहला मैच हॉकी का मैच 20 अक्टूबर को सुबह 7:00 बजे कर्नाटक और बंगाल टीम के साथ होगा। झारखंड हॉकी टीम का मैच 20 अक्टूबर को ही 3:30 बजे हॉकी यूनिट ऑफ तमिलनाडु के साथ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version