सोशल न्यूज़

झारखंड ह्यूमैनिटी फाउंडेशन ने मानवता की मिशाल पेश करते हुए घर-घर जाकर लोगों को भोजन खिलाया।

Published

on

Jamshedpur : मानवता की रक्षा और जगत कल्याण के लिए या यूँ कहें कि हर युग में जब भी विपत्ति आती है तो किसी न किसी रूप में ईश्वर अपने अंश को धरती पर भेजते हैं। आपदा के इस माहौल में झारखंड ह्यूमैनिटी फाउंडेशन को देखकर तो ऐसा ही लगता है।  

दिनांक 26 मई 2021 को भारत के पश्चिमोत्तर क्षेत्र से उठे चक्रवाती तूफान यास ने भयंकर रूप धरा। जिसका असर झारखंड की धरती पर भी हुआ। इस तूफान से राहत और बचाव के लिए सरकारी संस्थाओं के साथ-साथ अन्य कई सामाजिक संस्थाओं ने भी अपना योगदान दिया। जिसमें मुख्य रूप से झारखंड ह्यूमैनिटी फाउंडेशन ने विपदा की इस घड़ी में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका समझी और संस्था के सभी सदस्य निःस्वार्थ भावना से सामाजिक उद्धार के लिए आगे आये। 

आज दूसरे दिन तूफान यास के आने की वजह से जमशेदपुर के कई क्षेत्रों में बाढ़ आ गया। जिसे देखते हुए झारखंड ह्यूमैनिटी फाउंडेशन संस्था के सदस्यों ने बाढ़ पीड़ित लोगों को बचाते हुए उन्हें राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई।

टीम ने मानगो में जवाहर नगर, मंगल कॉलोनी, हयातनगर, कपाली में फैजल कालोनी, शास्त्री नगर, जुगसलाई में गरीब नवाज कॉलोनी, शिव घाट आदि क्षेत्रों में भोजन पका कर एवं घर-घर जाकर लोगों को भोजन खिलाया। वहीं जरूरतमंदों के बीच भोजन का वितरण भी किया। साथ ही टीम के सदस्यों ने नदी घाटों से सटे इलाकों का दौरा कर जरूरतमंदों को राहत सामग्री एवं भोजन की व्यवस्था की।  

इस कार्य को सफल बनाने में मुख्य रूप से झारखंड ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के प्रेसिडेंट रेयाज शरीफ, जनरल सेक्रेटरी खालिद इक़बाल, वाइस प्रेसिडेंट राहत हुसैन मोना, अजीज हसनैन, अंसार अहमद कैफ़ी, डब्लू, अरशद हुसैन, पप्पू,  बंटी और अन्य सदस्य ने अपना सहयोग दिया। 




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version