सोशल न्यूज़

झारखंड ह्यूमैनिटी फाउंडेशन और अल-मनार सोशल सर्विस के सहयोग से मानगो जवाहरनगर बाल विद्यालय किड्स प्ले जोन में पूर्णिमा नेत्रालय हॉस्पिटल जमशेदपुर के सहयोग से नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।

Published

on

THE NEWS FRAME

Jamshedpur : मंगलवार 06 दिसंबर, 2022

आज दिनांक 06 दिसंबर 2022 मंगलवार को अली हुसैन आसिम बिहारी और बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के यौम ए वफ़ात के मौके पर झारखंड ह्यूमैनिटी फाउंडेशन और अल-मनार सोशल सर्विस  के सहयोग से मानगो जवाहरनगर बाल विद्यालय किड्स प्ले जोन में पूर्णिमा नेत्रालय हॉस्पिटल जमशेदपुर के सहयोग से नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया। जिसमें 105 लोगो ने शिविर का लाभ प्राप्त किया। 

झारखंड ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के महा सचिव खालिद इकबाल ने मरीजों की आंखों की देखभाल के बारे में बताया। प्रकृति का  दिया सबसे बेहतरीन आयुर्वेदिक तुलसी का पौधा उपहार स्वरूप लोगो को दिया।

आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजुद पूर्णिमा नेत्रालय से डॉक्टर अनुपम, झारखंड ह्यूमैनिटी फाउंडेशन  के अध्यक्ष रियाज शरीफ, राहत हुसैन मोना, अहद आलम, शाहेबे आलम, पिंकी, रिंकी, वर्षा गुप्ता, रानी, ​​शादान, अफसाना, शाना इतियादी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version