सोशल न्यूज़

झारखंड सरकार ने बदल डाली पूरी स्किम, जाने क्या बदला है खास इस अनलॉक में।

Published

on

Ranchi : शनिवार 31 जुलाई, 2021

स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के कुशल नेतृत्व के लिए झारखंड सरकार बधाई का पात्र है। जिसने इस भीषण महामारी में भी बेहतर कार्य करते हुए, झारखंड की जनता को बचा कर रखा, साथ ही लोगों के स्वास्थ्य और उनके परिवार के प्रति भी सचेत रही है। स्थिति अब पहले से बेहतर हो रही है।


झारखंड में अब कोरोना के मामले बहुत कम हो गए हैं। 29 जुलाई, 2021 को पूरे झारखंड से मात्र 56 केस मिले है। जिसे देखते हुए शुक्रवार 30 जुलाई, 2021 को मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक में चल रहे लॉकडाउन में थोड़ी राहत देने का निर्णय लिया गया है।


आइये जानते हैं क्या कुछ बदल है इस बार –

1. क्लास 9 से 12 तक की पढ़ाई को लेकर स्कूलों खोलने को मिली अनुमति। जो कि दोपहर 12 बजे तक की होंगी।

2. इससे नीचे के क्लास यानी क्लास 8 से नर्सरी, प्ले स्कूल तक अभी बन्द रहेंगे।

3. कोचिंग संस्थान भी खुलेंगे। 18 प्लस के विद्यार्थी वैक्सीन लेने के बाद ही कोचिंग जा सकेंगे।
4. रविवार को आवश्यक सेवाओं के साथ राशन की दुकानें भी खोलने को मिली अनुमति।
5. सिनेमाहॉल, मल्टीप्लेक्स, मॉल, बार, होटल 50% भीड़ की क्षमता के साथ मिली खोलने की अनुमति।

6. होटल और रेस्टोरेंट रविवार 10 बजे तक खुल सकेंगे।

7. धार्मिक स्थल श्रद्धालुओं के लिए फिलहाल बंद ही रहेंगे।

8. खुली जगह पर 100 से अधिक की सँख्या में भीड़ पर पाबंदी है।
9. मेला, आदि भीड़ वाले उत्सव पर भी पाबंदी जारी रहेगी।
10. शादी समारोह में 100 लोगों को शामिल होने की अनुमति।

11. इंटर स्टेट बसों को भी चलाने की अनुमति।

12. जिले के सभी दुकानें रात के 8 बजे तक ही खुली रहेंगी। बाकी की स्थिति पहले जैसे ही रहेगी।

13. आवश्यक प्रतिष्ठानों और दुकानों को छोड़कर बाकी सब शनिवार रात 8 बजे से सोमवार की सुबह 6 बजे तक बंद रहेंगी।

14. सब्जी, राशन, मेडिकल रविवार को भी खुले रहेंगे।

15. स्विमिंग पूल बन्द रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version