झारखंड
झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी पहुंचे जमशेदपुर
झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी पहुंचे जमशेदपुर, रविवार को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा आयोजित होने वाले डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती कार्यक्रम में होंगे शामिल।
जमशेदपुर। झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष, पूर्व मंत्री सह चंदनकियारी के विधायक अमर बाउरी शनिवार शाम जमशेदपुर पहुंचे। अमर बाउरी के जमशेदपुर आगमन पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में जिला पदाधिकारी, मोर्चा जिलाध्यक्षों एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया। अमर बाउरी रविवार को भारतीय संविधान के शिल्पकार भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर के जयंती पर अनुसूचित जाति मोर्चा की ओर से आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भाग लेंगे।

Please Visit to our site – iqs.one