सोशल न्यूज़

झारखंड राज्य में तीसरा एवं पूरे देश में 156 वां रैंक मिलने के उपलक्ष्य में मानगो स्वच्छता ब्रांड एम्बेस्डरों ने उपनगर आयुक्त को दी बधाई।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में मानगो नगर निगम को झारखंड राज्य में तीसरा एवं पूरे देश में 156 वां रैंक मिलने के उपलक्ष्य में मानगो नगर निगम के उपनगर आयुक्त श्री सुरेश यादव को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया। साथ ही मानगो नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त अरविंद अग्रवाल, आकिब जावेद, समीर बोदरा तथा नगर प्रबंधक जितेंद्र कुमार सिंह को भी बधाई दी गई। 

इस उपलब्धि को पाने में मानगो की जनता एवं स्वच्छता के सिपाहीयों का विशेष योगदान रहा। आप सब बधाई एवं प्रसंशा के पात्र हैं। आने वाले भविष्य में भी हम सब मानगो को स्वच्छ बनाये रखने में सहयोगी की भूमिका निभाते रहना है। हम सब मानगो वासी गर्वान्वित महसूस कर रहे हैं।

आज के कार्यक्रम में स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर डॉक्टर लक्ष्मण प्रसाद  डॉक्टर ताहिर हुसैन  सुशील कुमार सिंह रवि शंकर केपी मुख्य रूप से उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version