सोशल न्यूज़

झारखंड में लगा एक सप्ताह का लॉकडाउन।

Published

on

Ranchi : आज दिनांक 20 अप्रैल, 2021 को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए पूरे राज्य में एक सप्ताह का लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया है। 

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने राज्यवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि झारखण्ड में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए इसके चेन को तोड़ना नितांत आवश्यक है। झारखण्ड एक गरीब राज्य है एवं हमारी शुरू से प्राथमिकता रही है कि जीवन और जीविका दोनों को बचाया जाय। उक्त को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया गया कि दिनांक 22 अप्रैल, 2021 को प्रातः 06ः00 बजे पूर्वा॰ से 29 अप्रैल, 2021 के 06ः00 बजे पूर्वा॰ तक ‘‘स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह’’ का सभी के द्वारा अनुपालन किया जायेगा। जिससे कोविड 19 के चेन को तोड़कर उस पर नियंत्रण किया जा सके। 

इस लॉकडाउन के लिए झारखंड सरकार ने कुछ नियम बनाये गए हैं, आइये उन्हें जानते हैं – 

आवश्यक सामग्री की दुकानों को छोड़कर अन्य सभी दुकाने बंद रहेंगी।

भारत सरकार, राज्य सरकार तथा निजी क्षेत्र के चिन्हित कार्यालय को छोड़ सभी कार्यालय बंद रहेंगे।

कृषि, औद्योगिक, निर्माण एवं खनन कार्य की गतिविधियां चलती रहेंगी।

धार्मिक स्थल खुले रहेंगे परन्तु श्रद्धालुओं की उपस्थिति प्रतिबंधित रहेगी।

कोई भी व्यक्ति अनुमति प्राप्त कार्यों को छोड़कर अपने घर से बाहर नहीं निकलेगा।

5 से अधिक व्यक्तियों का कहीं भी एकत्रित होना वर्जित रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के संक्रमण को जन-भागीदारी से हीं रोका जा सकेगा। अतः आप सभी से अनुरोध है कि अति आवश्यक कार्य छोड़कर अपने घर से बाहर नहीं निकलें।

अपने ट्विटर के माध्यम से यह जानकारी उन्होंने आज 3 बजकर 15 मिनट के लगभग दी है।

“राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण की Chain को तोड़ना नितांत आवश्यक है। इसलिए राज्य में ‘स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह’ हेतु निर्णय लिया गया है। यह 22 अप्रैल सुबह 6 बजे से 29 अप्रैल सुबह 6 बजे तक लागू होगा। आप सभी से अपील है कृपया नियमों का कड़ाई से पालन करें।”

सर्तक रहें, सुरक्षित रहें। pic.twitter.com/jMBGQ35SU5

— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) April 20, 2021

 

 पढ़ें खास खबर– 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version