राजनितिक

“झारखंड में भारतीय जनता युवा मोर्चा का उत्साह: 14 सीटों पर कमल का बगीचा लगाने का संकल्प”

Published

on

जमशेदपुर : भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने आज झारखंड के 14 लोकसभा सीटों में कमल का बगीचा लगाने का संकल्प किया। जमशेदपुर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल के अध्यक्षता में आज बिस्टुपुर  के चेंबर ऑफ़ कॉमर्स सभागार में लोकसभा चुनाव को लेकर बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में उपस्थित रहे भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज जी एवं जमशेदपुर महानगर के प्रिय सांसद श्री विद्युत वरण महतो जी।

बैठक में जमशेदपुर जिले के 40 मंडलों के पदाधिकारी एवं मंडल के महामंत्री भाग लिया। जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने अपने भाषण में जमशेदपुर महानगर के सांसद श्री विद्युत बल महत्व को 6 लाख वोटों से विजयी बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने युवाओं को 25 में से 24 * 7 काम करने की आग्रह किया ताकि पार्टी को मजबूती से लाया जा सके।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में झारखंड के 14 सीटों में कमल खिलाने का काम किया जाएगा और इस बार 400 सीटों पर विजयी होकर दिखाया जाएगा।

जमशेदपुर के 28 मंडलों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के 12 मंडलों में युवा चौपालों का आयोजन करके सरकारी योजनाओं के बारे में जनता को जागरूक किया जाएगा।

विपक्ष व्यक्तिगत तनाव में है, लेकिन भारतीय जनता युवा मोर्चा ने तय किया है कि वे चुनाव में विजयी होंगे।

जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि जनता काम करने वाले को चाहती है, और उन्होंने अपने उम्मीदवारी का समर्थन किया।

भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री जमशेदपुर लोकसभा प्रभारी आजाद शत्रु ने कार्यक्रम की व्यवस्था की गई और प्रशासनिक कार्यों का सम्मानित किया।

आज के इस कार्यक्रम में विभिन्न स्तरों के कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिनमें मुख्यतः प्रदेश अध्यक्ष, सांसद, और अन

यवा स्थानीय नेता शामिल थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version