झारखंड

झारखंड में पहली बार आयोजित होगा श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ सह कर्म भक्ति कथा यज्ञ

Published

on

आदित्यपुर : झारखंड की धरती पर पहली बार श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ सह कर्म भक्ति कथा यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। यह महायज्ञ श्री जगतगुरु रामानुजाचार्य त्रिदंड स्वामी संत श्री सुन्दर राज (यतिराज) जी महाराज के मार्गदर्शन में आदित्यपुर के जय प्रकाश उद्यान में 13 दिसंबर 2024 से 14 जनवरी 2025 तक आयोजित होगा।

इस आयोजन की तैयारियों और व्यवस्था के लिए श्री लक्ष्मीनारायण यज्ञ समिति की बैठक आज दिनांक 08 दिसंबर 2024 को सुबह 11:00 बजे यज्ञ स्थल जय प्रकाश उद्यान के प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य संरक्षक श्री शम्भू नाथ सिंह की उपस्थिति और मार्गदर्शन में शिव पुजन सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम की रूपरेखा और तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें : टाटा आर्चरी अकादमी की कैडेट अंकिता भकत ने ताइपे आर्चरी ओपन में कांस्य पदक जीता

समिति के महासचिव सुधीर सिंह ने कार्यक्रम की विशेष जानकारी और प्रगति की चर्चा करते हुए बताया कि यह यज्ञ झारखंडवासियों के लिए एक अत्यधिक महत्वपूर्ण और पुण्य अवसर होगा। बैठक में समिति के सदस्य भी उपस्थित थे और उनमें इस यज्ञ को लेकर उत्साह और प्रोत्साहन देखा गया।

समिति ने शहरवासियों से आग्रह किया कि वे इस पुण्य अवसर का लाभ उठाएं और इस महायज्ञ का हिस्सा बनें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version