सोशल न्यूज़

झारखंड में नए रक्त केंद्र खोलने हेतु आमंत्रण। अंतिम तिथि है 10 अगस्त, जाने कैसे कर सकते हैं अप्लाई।

Published

on

Ranchi : शनिवार 31 जुलाई, 2021

झारखंड राज्य के विभिन्न जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु, झारखंड सरकार के द्वारा राज्य में नए रक्त केंद्र खोले जाने का प्रस्ताव है। कोई भी जो चैरिटेबल ट्रस्ट, एनजीओ, सामाजिक संस्था, अस्पताल, व्यक्तिगत एवं अन्य रक्त केंद्र खोलने के इच्छुक है तो अपना आवेदन गूगल फार्म के माध्यम से समर्पित कर सकते हैं।


यह एक अच्छा मौका झारखंड सरकार की झारखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति ने दिया है। जो लोग या संस्था सामाजिक कार्यों में रुचि रखते हैं वे स्वेच्छा से इसकी जानकारी प्राप्त कर ब्लड बैंक की अनुमति पाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

संपूर्ण जानकारी झारखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति के वेबसाइट पर दिनांक 31 जुलाई 2021 से प्राप्त की जा सकती है आवेदन समर्पित करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2021 है।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें –

डॉक्टर सुधीर कुमार –  +91 92346 75020

झारखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति के वेबसाइट का लिंक है – https://jsacs.org.in/


गूगल फॉर्म का लिंक है –

अन्य जानकारी के लिए झारखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा जारी सदर अस्पताल प्रांगण पुरुलिया रोड रांची झारखंड के फोन नंबर 0651  221 1018 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।

The Times of India समाचार पत्र में दिनांक 31 जुलाई, 2021 को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से संदर्भित।

पढ़ें खास खबर– 

झारखंड सरकार ने बदल डाली पूरी स्किम, जाने क्या बदला है खास इस अनलॉक में।

Google का Kormo Jobs ऐप्प फ्री में आपकी मदद करता है – रिज्यूमे बनाने, इंटरव्यू की तैयारी करवाने और नौकरी दिलाने में।

मंत्रा के फैशन कलेक्शन में सुपर स्टार हृतिक रोशन।

आरक्षण की एक और उपलब्धि, भारत सरकार के खाते में गई। भारत सरकार की यह पहल देश की प्रगति में सहयोग करेगा या बाधा, ये तो वक्त ही बताएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version